पौधा लगाकर दीजिए अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि : आशीष सिंह

ग्रीन गैंग द्वारा पितृ पक्ष में पूर्वजों की याद में पौधे लगाने का क्रम जारी

जनाभास बाराबंकी रामसनेही घाट/बाराबंकी। मंगलवार को पितृ पक्ष के दौरान ग्रीन गैंग द्वारा जारी वृक्षारोपण अभियान के तहत आम के पौधों को रोपित किया गया। जनपद के विकासखंड बनीकोडर के ग्राम पंचायत छंदवल के ग्राम पूरे अमेठिया में ग्रीन गैंग/ पर्यावरण सेना के जिला प्रभारी आशीष सिंह के नेतृत्व में आम के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। आशीष सिंह ने बताया प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी पितृ पक्ष के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रीन गैंग के पर्यावरण सैनिको द्वारा पूर्वजों की याद में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

अगर हम अपने पूर्वजों की याद में मात्र एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करते है तो हमारे पूर्वजों के लिए इससे सच्ची श्रद्धांजलि दूसरी नहीं हो सकती है। ग्रीन गैंग / पर्यावरण सेना लगातार इस अभियान में बढ़ – चढ़कर कार्य कर रही है, जिसके सार्थक परिणाम भी देखने को मिले है। आशीष सिंह ने अपने पिता बृजराज सिंह के साथ आम के पौधों को रोपित किया। पौधरोपण के दौरान बृजराज सिंह, आयुष सिंह, तराना सिंह,प्रज्ञा सिंह व आकाश सिंह सहित अन्य पर्यावरण सैनिक मौजूद रहे।

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More