अवैध निर्माण पर जला बुलाडोजर, जमीदोंज हुआ कब्जा

नगर के उसका रोड पर सड़क हुए अतिक्रमण वाले कब्जे को प्रशासन ने हटवाया

SDM की अगुवाई में सुबह से दोपहर तक चली कार्रवाई


सिद्धार्थनगर। नगर के उसका रोड पर हुए अवैध निर्माण पर रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चल पड़ा। SDM सदर की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई में कई मकानों के अवैध कब्जे को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। सुबह से दोपहर तक चली इस कार्रवाई में प्रशासन के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल मौजूदा रहा। वहीं अवैध कब्जा वाले अन्य लोग बुलडोजर को चलता हुआ देखकर आशंकित हो गए थे। नगर की तहसील रोड उसका मार्ग पर जाम से लोग हमेशा परेशान रहते थे।

शासन के निर्देश पर अवैध कब्जे के खिलाफ हुई कार्रवाई के क्रम में अशोक मार्ग से बांसी तक तिराहा तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर हुए अवैध निर्माण पर SDM विकास कश्यप की अगुवाई में चार माह पहले अभियान चलाकर अवैध कब्जे को हटाया गया था। प्रशासन के खिलाफ बढ़ते आक्रोश और राजनैतिक दखल के बाद प्रशासनिक अमला शांत हो गया। लेकिन बढ़ते हुए जाम की शिकायत और लगातार हो रही शिकायत के बाद एक बार फिर तहसील प्रशासन एक्शन में आ गया।

रविवार को SDM सदर प्रदीप कुमार यादव और तहसीलदार रामऋषिरमन की अगुवाई में थाना मोड के पर सड़क पर हुए कब्जे को हटाने के लिए नगर पालिका प्रशासन का बुलडोजर चल पड़ा। सुबह से दोपहर तक चली इस कार्रवाई में कई अवैध कब्जे ध्वस्त किए गए। विवाद न हो इसके मद्देनजर सदर पुलिस की टीम मौजूद रही। वहीं, बुलडोजर को देखकर अन्य स्थानों पर अवैध निर्माण करने वालों में दहशत समा गया है। इस संबंध में SDM सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि सड़क पर हुए अवैध निर्माण को हटवाया गया है। आगे भी प्रशासन की यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More