गुजरात में सरकार बनी तो 500 रुपए में देंगे रसोई गैस सिलेंडर : खड़गे

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुजरात के लोगों से वादा किया है कि विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने पर रसोई गैस सिलेंडर पांच सौ रुपए में देंगे और किसानों का कर्ज माफ कर मुफ्त में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के बाद के कहा कि गुजरात के लोग परिवर्तन चाहते हैं और मतदाता कांग्रेस को ही एक मात्र विकल्प मानते हैं।

उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों का कांग्रेस पर भरोसा बढ़ा है और सात करोड़ गुजराती बहन-भाई परिवर्तन के लिए केवल कांग्रेस को विकल्प मानते हैं। गुजरात प्रदेश कांग्रेस भी राज्य के लोगों की भावना पर खरा उतरने के लिए काम कर रही है और इसके लिए उसने आठ संकल्प तैयार किये हैं।

खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि सरकार बनाने पर गुजरात कांग्रेस ने लोगों को राहत देने के लिए जो आठ संकल्प रखे हैं उनमें कि पांच सौ रुपए में एलपीजी सिलेंडर, 300 यूनिट तक बिजली, दस लाख रुपये तक का इलाज तथा दवाइयां मुफ्त, किसानों का तीन लाख रुपए तक का कर्ज माफ, सरकारी नौकरियों में ठेका प्रथा बंद और 300 रुपए बेरोजगारी भत्ता, तीन हजार सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, को-ऑपरेटिव सोसायटी में दूध पर पांच रुपए प्रति लीटर सब्सिडी तथा कोरोना से जान गंवाने वाले तीन लाख लोगों के परिवार को चार लाख रुपए मुआवजा शामिल है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More