भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने पर होगी कार्रवाई : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने और इसके खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पार्टी इन लोगों को सबक सिखा कर ही रहेगी। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए बताया कि  हमने भारत जोडो यात्रा को नुकसान पहुंचाने के लिए भाजपा नेता और उनके अंधभक्त ऑनलाइन नफरत फैलाने वाली फ़ैक्ट्री बनकर काम कर रहे हैं।

हमने इस तरह की फ़र्ज़ी और विभाजनकारी ख़बरों के पांच मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू की है। ध्यान रहे! हम इस झूठ पर नरम रुख नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक नवीनतम मामला सामने आया है। जिसमें लोकसभा में पार्टी के सांसद हिबी ईडेन ने एक भक्त के उस ट्वीट के खिलाफ शिकायत पुलिस में दर्ज की है जिसमें उसने कथित रूप से भारत जोडो यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा कहा है। (वार्ता)

 

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More