महराजगंज के कोठीभार में दो समुदायों में मारपीट, चार घायल, गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

जमानत पर छूट कर आए आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमलाकर गंभीर रूप से किया घायल

आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की फूंकी झोपड़ी, गांव पुलिस छावनी में तब्दील

उमेश तिवारी

महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के चनकौली गांव में शुक्रवार की रात 9 बजे दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग फरार हो गए। दो समुदायों के बीच का मामला होने से कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस दो लोगों को पकड़कर थाने ले गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है। जानकारी के अनुसार, चनकौली गांव के राजेश चौहान (50) और निजामुद्दीन के बीच बीते दिसंबार में मारपीट हो गई थी। उसमें गंभीर रूप से घायल राजेश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों समेत गांव के लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तीन लोगों को जेल भेज दिया। 15 दिन पहले तीनों आरोपी मुन्ना, चुन्ना, जलालुद्दीन जेल से जमानत पर छूट कर घर आए।

दो तीन दिन तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन इसके बाद मृत राजेश के परिजनों को धमकी देने के साथ ही हमेशा ताना मारना शुरू कर दिया। शुक्रवार को सुबह से ही दोनों पक्षों में नोकझोंक हो रही थी। शाम तक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दिवंगत राजेश की पत्नी सरजामी, बेटे विवेक, पूरन, बहू सीमा को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया। उसके बाद आरोपी फरार हो गये। घटना के बाद गांव में पहुंची पुलिस शांति व्यवस्था बनाने में जुट गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर की दीवार गिरा दी और झोपड़ी फूंक दी। घायलों को सिसवा सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए घुघली, कोठीभार, निचलौल, सिंदुरिया, ठूठीबारी पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात की गई है। उपद्रव करने वालों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More
Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Central UP

जानकीपुरम विस्तार में शुरू हुई सृजन झंकार संगीत प्रशिक्षण अकादमी

नृत्य गायन वादन के साथ ही मॉडलिंग और जुंबा नृत्य बन रहे हैं युवाओं के आकर्षण लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के स्कूल ‘सृजन झंकार’ और सृजन फाउंडेशन के नए कार्यालय का उद्घाटन 28 अप्रैल को पूर्व महापौर सुरेश चन्द्र अवस्थी और विशिष्ट अतिथि लक्ष्य जनकल्याण समिति के अध्यक्ष एसके वाजपेई […]

Read More