पोते के थप्पड़ से दादी की मौत, युवक गिरफ्तार

मिदनापुर। नशे ही हालत में अपनी दादी को कसकर थप्पड़ मारने की वजह से दादी की मौत हो गयी। घटना पश्चिम मिदनापुर जिले के चंद्र कोणा थाना इलाके के खिरपाई नगरपालिका के वार्ड-पांच के वामुनपुकुर इलाके में शुक्रवार की शाम को घटी। मृतका का नाम मालती दास (73) है जबकि अभियुक्त पोते का नाम रिंटू दास (30) बताया गया है। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर खिरपाई थाने की पुलिस ने जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अभियुक्त पोता रिंटू दास को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय सूत्रों से घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम मिदनापुर जिले के खिरपाई के वामुनपुकुर इलाके में रहने वाली वृद्वा मालती दास के चार बेटे हैं लेकिन कोई भी बेटा अपनी मां को नहीं पूछता था।

यही कारण है कि बुढ़ापे में भी मालती काम करती थी और एक झोपड़ी बनाकर अलग रहती थी। लोगों का आरोप है कि उसके बेटे और पोते प्रायः उस पर अत्याचार करते थे। उसी क्रम में शुक्रवार को मालती के बड़े बेटे का बेटा रिंटु दास अपनी दादी के साथ झगड़ने लगा। लोगों का आरोप है, कि वह शराब के नशे में था। उसके द्वारा थप्पड़ मारे जाने से ही उसकी दादी की मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा अभियुक्त नाती रिंटू दास पर फूट पड़ा। उन्होंने उसकी पिटायी करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राथमिक पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपनी दादी को थप्पड़ मारा था लेकिन उसके क्या मालूम था कि ऐसा कुछ हो जायेगा। (BNE)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More