कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए और उम्मीदवारों की जारी की सूची

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए छह और उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी की। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी मुकुल वासनिक ने यह सूची जारी करते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों का चयन किया है। गुजरात विधानसभा के दो चरण में होने वाले चुनाव के लिए पार्टी की यह 5वीं सूची है और इस तरह से 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए पार्टी ने 110 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

कांग्रेस ने पहली और दूसरी सूची में 89 प्रत्याशी घोषित किये और उसके बाद तीन सूची में महज 21 उम्मीदवारों के नाम ही तय किये जा सके हैं। राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को तथा शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होना है। आठ दिसंबर को मतगणना की जाएगी।  (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More