लखनऊ : पालतू कुत्ते की बीमारी से टूट गईं दो बहनें, फिनायल पीकर दी जान

66487 scaled

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से बुधवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जलालपुर दौदाखेड़ा कॉलोनी में रहने वाली दो सगी बहनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इलाज के दौरान देर रात दोनों बहनों की मौत हो गई। इस हादसे से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार मृतक बहनों की पहचान राधा (25) और जिया उर्फ शानू (22) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों बहनें पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रही थीं। घर में पाले गए कुत्ते की गंभीर बीमारी को लेकर वे लगातार चिंतित रहती थीं, जिससे उनकी मानसिक स्थिति और बिगड़ गई थी।

बुधवार दोपहर अचानक दोनों बहनों ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया और इसके तुरंत बाद अपनी मां को आवाज देकर इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उन्हें तुरंत पास के रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए दोनों को केजीएमयू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात दोनों बहनों की मौत हो गई। एक साथ दो बेटियों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता गुलाबा देवी और पिता कैलाश चौहान का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई नीरज भी गहरे सदमे में है।

स्नेहा हत्याकांड का आरोपी सौरभ गौड़ मृत मिला: अतरौलिया में पेड़ से लटका मिला शव

 

सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों बहनें मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और डिप्रेशन में चल रही थीं। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कॉलोनी के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में जागरूकता की कितनी कमी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

शनिदेव
homeslider Religion

शनि पूजा में भूलकर भी न करें, ये गलतियां

जानिए पूजा के जरूरी नियम और किन बातों का रखना चाहिए विशेष ध्यान लखनऊ। भगवान शनिदेव के भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनिदेव का जन्म हुआ था, इसलिए हर वर्ष इस तिथि पर शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार शनि जयंती 16 मई […]

Read More
Untitled 12 copy
homeslider Religion

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं रखेंगी, वट सावित्री व्रत

जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व राजेन्द्र गुप्ता  वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ माह में दो बार किया जाता है। पूर्व और उत्तर भारत में यह व्रत ज्येष्ठ अमावस्या को किया जाता है, जबकि दक्षिण और मध्य भारत में इसे ज्येष्ठ पूर्णिमा को किया जाता है। विवाहित महिलाओं के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत […]

Read More
Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: शनिवार को सिंह और वृषभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत

शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए बड़े बदलावों और नए अवसरों का संकेत लेकर आया है। आज जहाँ ग्रहों की स्थिति वृषभ और सिंह राशि के जातकों के लिए धन लाभ और व्यापार विस्तार के योग बना रही है, वहीं मिथुन और धनु राशि के लोगों को भावनात्मक चुनौतियों और नकारात्मकता से बचने […]

Read More