ओवैसी-चंद्रशेखर का असली मकसद समाज को बांटना है: मंत्री असीम अरुण

  • जाति-धर्म की राजनीति करने वालों को यूपी की जनता देगी मुंहतोड़ जवाब: असीम अरुण
  • जिन्ना-जोगेंद्रनाथ मंडल की जोड़ी की याद दिलाकर ओवैसी-चंद्रशेखर पर बरसे असीम अरुण
  • धर्म और जाति की राजनीति करते हैं ओवैसी-चंद्रशेखर, मोदी-योगी का मंत्र ‘सबका साथ-सबका विकास’: असीम अरुण

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता बाबा साहेब के संविधान की मूल भावना को नहीं समझ पाए हैं। ओवैसी की राजनीति धर्म और चंद्रशेखर की राजनीति जाति पर आधारित है। जबकि मोदी-योगी सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर काम करते हैं।

ये भी पढें

ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे ₹5,000, अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का घोषणापत्र

‘भाजपा सबको साथ लेकर चलने की राजनीति करती है’

असीम ने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर की जोड़ी का मकसद जनता की सेवा करना नहीं, बल्कि देश को जाति और धर्म के नाम पर तोड़ना है। जनता जिन्ना और जोगेंद्रनाथ मंडल की जोड़ी को भूली नहीं है, जिसके बहकावे में आकर पिछड़े समाज के लोग उस समय पाकिस्तान चले गए थे। बाद में उन्हीं लोगों को वहां जिल्लत की जिंदगी जीनी पड़ी। ओवैसी-चंद्रशेखर भी जिन्ना और जोगेंद्रनाथ के नक्शेकदम पर चलने वाले नेता हैं। मंत्री असीम ने कहा कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती। इसीलिए चुनाव में हर मोहल्ले में सभी वर्गों के लोगों से वोट मांगती है। उन्होंने दावा किया कि यूपी की जनता इन बहरूपियों के झांसे में नहीं आएगी। 2027 में तीसरी बार NDA की ही सरकार बनेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

तंजानिया में भारतीय मिशन की ‘हेरिटेज वॉक’, जुटे 35 देशों के राजनयिक

सआदतगंज: झांसे में आकर एक और युवती हुई दरिंदगी का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

एलन मस्क का 18 अरब डॉलर का ऐलान, हर बच्चे को मिलेगा SpaceX का शेयर

 

 

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों का सहारा बनेगी योगी सरकार

डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र योजना के तहत एक दिसंबर से खुलेंगे निशुल्क अस्थायी लेबर अड्डे लेबर अड्डे में बिस्तर, तकिया, चादर व कंबल के साथ निशुल्क मिलेगा रात्रि का भोजन निर्माण श्रमिकों को ठंड से बचाने की मुहिम, 18 महानगरों को 10-10 लाख का अग्रिम बजट जारी रेलवे स्टेशन व मंडियों के पास […]

Read More
National Politics

गुरु रविदास जी के विचारों से बनेगा समरस और समानतापूर्ण समाज : केशव मौर्य

Guru Ravidas Jayanti: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को मेरठ में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा महासभा’ में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने संत रविदास जी के स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही गुरु रविदास जी […]

Read More
Lucknow Religion Uttar Pradesh

लखनऊ में श्रीमद्भागवत कथा का सातवां दिन भक्तिमय, रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र ने मोहा मन

सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का सातवां दिन भी पंडाल भक्त मय रहा व्यास कथा पंडित सोनू हरिजी के कथा से रूक्मणी विवाह, सुदामा चरित्र आदि प्रसंग से भाव विभोर हुए श्रोता  विजय श्रीवास्तव Lucknow: वहु प्रतीक्षित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ एल्डिको पुलिस चौकी के वगल विक्रमादित्य पार्क मे 21 नवंबर से […]

Read More