भारतीय सॉफ्ट पावर का डंकाः वेनिस बिएनाले में मिला बेस्ट नेशनल पैवेलियन अवॉर्ड

शाश्वत तिवारी

Venice: भारत ने वैश्विक कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए कला जगत के ‘ओलंपिक’ माने जाने वाले प्रतिष्ठित ‘वेनिस आर्ट बिएनाले’ में ‘बेस्ट नेशनल पैवेलियन, विजिटर्स लायन’ (सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय मंडप) का सर्वोच्च पुरस्कार अपने नाम किया है। इटली के वेनिस में करीब दो सप्ताह तक चले इस भव्य अंतरराष्ट्रीय कला महाकुंभ में 100 देशों के मंडपों के बीच भारत को यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। दुनिया भर से आए दर्शकों के सीधे वोटों के आधार पर तय होने वाला यह सम्मान भारत की बढ़ती सॉफ्ट पावर और वैश्विक सांस्कृतिक प्रभाव की एक शानदार पहचान है।

रोम स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा अंतरराष्ट्रीय कला जगत में भारत के लिए गौरवपूर्ण क्षण, 61वीं अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी – इन माइनर कीज़ में दर्शकों द्वारा डाले गए मतों के आधार पर, भारतीय पवेलियन को “जियोग्राफ़ीज़ ऑफ़ डिस्टेंस: रिमेंबरिंग होम” नामक प्रदर्शनी को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय भागीदारी के लिए विज़िटर्स लायन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक पोस्ट में लिखा वेनिस आर्ट बिएनाले में ‘बेस्ट नेशनल पैवेलियन’ के लिए ‘विज़िटर्स लायन’ जीतना, भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत और समकालीन रचनात्मकता को मिली एक बड़ी मान्यता है।

यह दुनिया भर में भारत के बढ़ते सांस्कृतिक प्रभाव का प्रमाण है। डॉ. अमीन जाफर द्वारा क्यूरेट किए गए इस मंडप में सात साल के अंतराल के बाद भारत की वापसी बेहद यादगार रही। प्रदर्शनी के दौरान भारतीय पैवेलियन को लगभग 4.5 लाख दर्शकों ने देखा, जिससे यह पूरे आयोजन के सबसे लोकप्रिय और सर्वाधिक देखे जाने वाले मंडपों में शुमार रहा। इस प्रतिष्ठित पैवेलियन में पांच उत्कृष्ट भारतीय समकालीन कलाकारों, अलवर बालसुब्रमण्यम, रंजनी शेट्टार, सुमाक्षी सिंह, स्कारमा सोनम ताशी और आसिम वक़िफ़ की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया।

ये भी पढें

दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी

इन कलाकारों ने मिट्टी, कढ़ाई के धागे, बांस, कागज की लुगदी (पापियर-माशे) और जैविक तत्वों जैसी पारंपरिक भारतीय सामग्रियों के माध्यम से ‘घर’, स्मृति और शहरी बदलाव की अवधारणा को बेहद संवेदनशीलता से उकेरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और विदेश मंत्रालय ने इस उपलब्धि को देश के लिए अत्यंत गौरव का क्षण बताया है। यह वैश्विक सम्मान न केवल नई पीढ़ी के भारतीय कलाकारों की अद्भुत प्रतिभा को रेखांकित करता है, बल्कि भारत के समकालीन कला परिदृश्य की जीवंतता और शाश्वत सांस्कृतिक विरासत का भी प्रत्यक्ष प्रमाण है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी

AI और फुटबॉल से बदलेगी युवा पीढ़ी, भारत से कितनी अलग रणनीति?

हाई फैट, शुगर और सॉल्ट पर अलग-अलग चेतावनी जरूरी, सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश

 

 

International

46 सदस्यीय दल के साथ थाईलैंड की राजदूत कड़ी सुरक्षा के बीच नेपाल रवाना

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर के रास्ते से शुक्रवार की दोपहर थाईलैंड की राजदूत चंतिफा फुत्राकुल और थाईलैंड साम्राज्य के अस्थायी उपसचिव सुनथोर्न चैयिंदीपुम 46 सदस्यीय दल के साथ नेपाल रवाना हुए। तीन वाहनों से दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए सोनौली पहुंचे इस राजनयिक दल की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा […]

Read More
Kathmandu
International

नेपाल के कैसिनो में नेपाली नागरिकों को जुआ खिलाने का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

वीरगञ्ज कैसिनो में छापा, नौ नेपाली नागरिक समेत 12 गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Kathmandu: नेपाल के पर्सा जिले में कैसिनो के भीतर नेपाली नागरिकों को प्रवेश दिलाकर जुआ खिलाने का मामला सामने आया है। वीरगञ्ज महानगरपालिका-10 स्थित लोहारपट्टी चौक के फॉर्च्यून सिटी गेमिंग क्लब प्राइवेट लिमिटेड (कैसिनो) में पुलिस ने छापेमारी कर कुल 12 लोगों […]

Read More
New Delhi
International

जयशंकर ने की IORA की 25वीं बैठक की अध्यक्षता

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक की अध्यक्षता की। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 23 सदस्य देशों और 12 संवाद साझेदार देशों के मंत्रियों व वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अपने उद्घाटन […]

Read More