आजम खान का चंद्रशेखर आजाद पर तीखा हमला,बोले- ‘अपना राजनीतिक करियर खत्म कर लिया’

Lucknow: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चंद्रशेखर के राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने अपना करियर खुद खत्म कर लिया है। आजम खान ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर आजाद के नए गठबंधन ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ को भी ज्यादा अहमियत देने से इनकार करते हुए इसे महज वोटकटवा करार दिया।

अंतरिम जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे आजम खान ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। समाजवादी पार्टी के ‘जन-मन घोषणापत्र’ के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे आजम खान ने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा हालात और हिंदू-मुस्लिम विवादों से परेशान हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएंगे। लोग बहुत परेशान हैं। जनता हिंदू-मुस्लिम झगड़े से ऊब चुकी है। आप चाहे जितनी बड़ी-बड़ी बातें कर लें और जितने बड़े दावे कर लें, लेकिन सच्चाई लोगों के दिलों में उतर चुकी है।”

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन को बताया वोटकटवा

जब आजम खान से असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच बने नए गठबंधन ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने गठबंधन को खास तवज्जो नहीं दी। आजम खान ने कहा कि इस मोर्चे का मकसद सिर्फ दो-तीन उम्मीदवारों को हरवाना है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन की चुनावी हैसियत इससे ज्यादा नहीं है।

चंद्रशेखर पर बोले- उन्होंने अपना करियर खत्म कर लिया

आजम खान ने चंद्रशेखर आजाद को अपना छोटा भाई बताते हुए उनके राजनीतिक फैसले पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, “हां, इसमें बिजनौर वाले एमपी साहब का बड़ा नुकसान हो गया। हमारे छोटे भाई हैं, हम उनसे मोहब्बत करते हैं, लेकिन उन्होंने अपना करियर खत्म कर लिया। क्योंकि जिन लोगों ने उन्हें ताकत दी थी, उसी ताकत के साथ उन्होंने हमारी पीठ में खंजर खोंपा है।” आजम खान के इस बयान को चंद्रशेखर आजाद और उनके गठबंधन के खिलाफ सपा की नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है।

‘गीदड़ों ने गंगा पार करना शुरू कर दिया था’

सपा के ‘जन-मन घोषणापत्र’ को लेकर आजम खान ने कहा कि उन्हें अभी इसके प्रावधानों की जानकारी नहीं है। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद ही उन्हें इसकी पूरी जानकारी मिलेगी। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि घोषणापत्र समाज के हित में होगा। अगर इसमें कोई कमी होगी तो उसे सुधारा जा सकता है। आजम खान ने आगे कहा कि प्रदेश में सरकार बदलनी चाहिए और दमनकारी शासन का अंत होना चाहिए।

अपनी जेल यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा, “हम जेल में थे, गीदड़ों ने गंगा पार करना शुरू कर दिया, क्योंकि नदी सूख गई थी। लेकिन अब गंगा फिर से बह रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि किसी को अपने स्वार्थ के लिए उन्हें या कमजोर वर्गों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। आजम खान के इन बयानों से साफ है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा की सियासी रणनीति और विपक्षी दलों के बीच गठबंधन को लेकर बयानबाजी तेज होने वाली है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

हाई फैट, शुगर और सॉल्ट पर अलग-अलग चेतावनी जरूरी, सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश

बेटी की विदाई के के नौ दिन बाद जेल जाएंगे अनंत

महिला आरक्षण पर PM का बड़ा बयान

 

 

 

Crime News Lucknow Uttar Pradesh

बंथरा: तेज रफ्तार कंटेनर के चालक ने मां-बेटी को कुचला

मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत, बेटी की हालत गंभीर हादसे को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार जुनाबगंज मोड़ पर हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार कंटेनर पैदल जा रहीं मां-बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों […]

Read More
National Politics

DMK के परिसीमन समर्थन से भड़की TVK, स्टालिन को बताया ‘सावरकर 2.0’

Delimitation Bill: तमिलनाडु की राजनीति में परिसीमन विधेयक को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्र सरकार के प्रस्तावित संशोधित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के DMK के फैसले पर अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर तीखा हमला बोला है। TVK के आईटी […]

Read More
New Delhi
Politics

परिसीमन बिल पर NCP (SP) के समर्थन की चर्चा, सुप्रिया सुले पर नजरें

New Delhi: संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन बिल को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के इस विधेयक का समर्थन करने की खबरों के बीच सांसद सुप्रिया सुले को केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने की अटकलें भी सामने आई […]

Read More