आरा में शादी समारोह में डबल मर्डर, छह बदमाशों ने घुसकर दो युवकों को मारी गोली

Ara Double Murder: बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों ने एक शादी समारोह को गोलियों की आवाज से दहला दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकिया गांव में मंगलवार की देर रात दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे छह बदमाशों ने शादी समारोह में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। वारदात के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शुभकरणगंज गांव निवासी राहुल कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान दौलतपुर निवासी सोनू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि राहुल के मामा की बेटी की शादी थी। इसी समारोह में शामिल होने के लिए राहुल और दीपक पहुंचे थे। दोनों आपस में दोस्त थे।

वरमाला के बाद रात 11:30 बजे हुई फायरिंग

जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में वरमाला की रस्म पूरी होने के बाद मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे दो बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे। सभी की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। बदमाश समारोह में घुसे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने राहुल और दीपक को सामने से गोली मारी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, उनका एक अन्य दोस्त सोनू भी गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद समारोह में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राहुल और दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि राहुल को दो, जबकि दीपक को चार गोलियां लगी थीं। घायल सोनू का इलाज जारी है। पुलिस ने उसका बयान भी दर्ज किया है।

ये भी पढें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

पुराने विवाद में हत्या की आशंका, आरोपियों की पहचान

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से तीन खोखा और एक पिलेट भी बरामद किया गया है। SDPO के अनुसार, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पूर्व का विवाद सामने आया है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतकों के परिजनों की ओर से भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए SIT गठित

दो युवकों की हत्या की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने SDPO के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है। टीम को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। पुलिस का दावा है कि मामले में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शादी समारोह में हुए इस दोहरे हत्याकांड के बाद चकिया गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। एक तरफ जहां घर में शादी की खुशियां थीं, वहीं दो युवकों की हत्या से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। अब पुलिस के सामने मुख्य चुनौती फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करना और हत्या के पीछे की पूरी वजह का खुलासा करना है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बैणी-भुली योजना: महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये, जानें किसे मिलेगा लाभ

वैभव सूर्यवंशी के छक्कों का फिर दिखेगा तूफान? श्रीलंका ए से सेमीफाइनल में भिड़ेगा भारत

महिलाओं की डाइट में क्यों जरूरी हैं ड्राई फ्रूट्स?

 

 

 

Lucknow
Crime News

सआदतगंज: झांसे में आकर एक और युवती हुई दरिंदगी का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर जबरन बनाया शारीरिक संबंध, ऐंठ लिए पचास हजार ए अहमद सौदागर Lucknow: आए दिन न्यूज चैनलों और अखबारों में खबर निकलती रहती है कि बहू बेटियां हवस के दरिदों से सावधान रहें, इसके बाद भी महिलाएं व लड़कियां इनके चंगुल में फंसकर अपनी आबरू गंवा बैठतीं हैं। ऐसा ही एक मामला […]

Read More
Patna
Bihar Politics

बेटी की विदाई के के नौ दिन बाद जेल जाएंगे अनंत

Patna: बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। बेटी शिवांगी की शादी और विदाई के बाद अब उनके सामने जेल जाने और विधानसभा की सदस्यता बचाने की दोहरी चुनौती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार उन्हें दुलारचंद यादव हत्याकांड में आत्मसमर्पण करना होगा। वहीं, विधानसभा की ओर […]

Read More
Road accident
Crime News Uttar Pradesh

अयोध्या हाईवे पर DCM का कहर, दो कारों और बाइक को मारी टक्कर

Road accident: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार DCM ट्रक ने दो अर्टिगा कारों और एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल […]

Read More