New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह से सर्दी का असर और तेज होने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी हवाओं की वापसी के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक, 24 और 25 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसा होने पर इस सीजन में पहली बार राजधानी का पारा सिंगल डिजिट में दर्ज किया जाएगा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल दिल्ली में पूर्वी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। इसकी वजह से 22 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, सोमवार यानी 23 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं की वापसी होने की संभावना है। इससे दिल्ली-NCR सहित उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।
शुक्रवार को लुढ़का पारा
दिल्ली में शुक्रवार को इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। राजधानी के सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम था।
हालांकि शनिवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और यह 12.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सफदरजंग में तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं, पालम में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। इसके अलावा लोधी रोड मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। रिज मौसम केंद्र में पारा 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

24-25 नवंबर को गिर सकता है पारा
मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया के अनुसार, 23 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वापसी के कारण दिल्ली-NCR में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अनुमान है कि 24 और 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ेगी।
IMD के पूर्वानुमान में क्या है?
हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान में सिंगल डिजिट तापमान को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। विभाग के अनुसार, 24 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 12 से 13 डिग्री सेल्सियस और 25 नवंबर को लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
महानगर में किडनैपर्स गैंग का खुलासा, सिक्योरिटी संचालक सहित चार गिरफ्तार
झारखंड में ‘अकवान’ का कहर! संथाल में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता
यूपी में मुस्लिम वोटों की जंग, ओवैसी बनाम आजम खान!
