ब्लड रिलेशन में शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Blood Relation Marriage: क्या अब करीबी रिश्तेदारों के बीच होने वाली शादियों पर रोक लग सकती है? इस सवाल ने देशभर में नई बहस छेड़ दी है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने रक्त संबंधियों (ब्लड रिलेशन) के बीच होने वाली शादियों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही पूछा है कि क्या करीबी रक्त संबंधियों के बीच होने वाली शादियों को रोकने के लिए कोई कानून बनाया जा सकता है?

सुप्रीम कोर्ट ने माना कि करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी करने से पैदा होने वाले बच्चों को कई तरह की आनुवंशिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को इसके वैज्ञानिक और चिकित्सकीय पहलुओं के बारे में जागरूक करने की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि शादी किससे करनी है, यह व्यक्ति की निजी पसंद और स्वतंत्रता से जुड़ा विषय है। अदालत सीधे तौर पर इस तरह की शादियों पर रोक नहीं लगा सकती। हालांकि, इससे जुड़े नियम और कानून बनाना संसद के अधिकार क्षेत्र में आता है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि क्या रक्त संबंधियों के बीच होने वाली शादियों को रोकने या उनके दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए कोई कानूनी कदम उठाया जा सकता है?

दृष्टिबाधित छात्रा की याचिका से उठा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला बेंगलुरु की रहने वाली एक दृष्टिबाधित छात्रा की याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि उसके माता-पिता आपस में रक्त संबंधी हैं। उनका विवाह करीबी रिश्ते में हुआ था, जिसके चलते उसे जन्मजात आनुवंशिक समस्या का सामना करना पड़ा। ऐडवोकेट अंजुमन त्रिपाठी के माध्यम से दाखिल याचिका में चिकित्सा विज्ञान का हवाला देते हुए बताया गया कि करीबी रक्त संबंधियों के बीच विवाह होने पर बच्चों में आनुवंशिक बीमारियों और जन्मजात विकृतियों का खतरा बढ़ सकता है। याचिका में अंधापन, बहरापन, शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा, दिव्यांगता, शिशु मृत्यु और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी जिक्र किया गया है।

ये भी पढें

RBI का बड़ा एक्शन! यूपी के इस बैंक का लाइसेंस रद्द

दक्षिण भारत में करीबी रिश्तों में शादी का प्रचलन

याचिकाकर्ता ने अदालत में यह भी बताया कि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में करीबी रक्त संबंधियों के बीच विवाह का प्रचलन अधिक है। याचिका में ऐसे विवाहों का आंकड़ा करीब 30 प्रतिशत तक बताया गया। इस पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि इस विषय पर लोगों को जमीनी स्तर पर जागरूक करने की जरूरत है। इसके लिए आंगनवाड़ी और पंचायत स्तर पर अभियान चलाए जा सकते हैं। लोगों को यह समझाना जरूरी है कि करीबी रक्त संबंधियों के बीच विवाह करने से बच्चों के स्वास्थ्य पर किस तरह का असर पड़ सकता है।

मुस्लिम पर्सनल लॉ और हिंदू मैरिज एक्ट में क्या है प्रावधान?

भारत में अलग-अलग पर्सनल लॉ के तहत विवाह से जुड़े नियम निर्धारित हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ में कुछ करीबी रिश्तों के बीच विवाह की अनुमति है, जबकि हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 के तहत निषिद्ध संबंधों की श्रेणी में आने वाले लोगों के बीच विवाह पर रोक है। हालांकि, हिंदू कानून में कुछ प्रथागत अपवाद भी मौजूद हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद ब्लड रिलेशन में होने वाली शादियों को लेकर कानूनी और सामाजिक बहस तेज होने की संभावना है।

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह की शादियों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। अदालत ने केवल केंद्र सरकार से जवाब मांगा है कि इस विषय में कानून बनाने या व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की क्या संभावनाएं हैं। अब इस मामले में केंद्र सरकार के जवाब और आगे होने वाली सुनवाई पर सबकी नजर रहेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

RBI का बड़ा एक्शन! यूपी के इस बैंक का लाइसेंस रद्द

आज की 10 बड़ी खबरें… जानिए कहां रहेंगे PM मोदी और क्या है आज की बड़ी घटनाएं…

ब्लड रिलेशन में शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

मां के अंतिम दर्शन को पहुंचे योगी, कल अंतिम संस्कार

 

 

homeslider National Politics

PM मोदी के आगमन से पहले जगमगाया लखनऊ, एयरपोर्ट से IGP तक भव्य तैयारियां

Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार, 21 नवंबर को लखनऊ आगमन को लेकर राजधानी में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे शहर को सजाया-संवारा जा रहा है। खासतौर पर अमौसी एयरपोर्ट से लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (IGP) तक के मार्ग की तस्वीर बदल दी गई है। कहीं सड़क किनारे रंग-बिरंगी लाइटें […]

Read More
National

नन्हे हाथी राजा को बचाने के लिए अनंत अंबानी ने भेजा विशेष विमान

Anant Ambani: इंसान हो या बेजुबान जानवर, जिंदगी की अहमियत हर किसी के लिए बराबर है। इसी संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए अनंत अंबानी ने सात सप्ताह के नन्हे हाथी ‘राजा’ को बचाने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था की है। असम में गंभीर हालत में जिंदगी की जंग लड़ रहे राजा को […]

Read More
New Delhi
homeslider National

विश्व विरासत सप्ताह पर आज स्मारकों में फ्री एंट्री

New Delhi: अगर आप देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को करीब से देखना चाहते हैं, तो 19 नवंबर का दिन आपके लिए खास है। विश्व विरासत सप्ताह की शुरुआत के मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण वाले स्मारकों में आज पर्यटकों को प्रवेश शुल्क से छूट दी गई है। इसका मतलब है […]

Read More