आज की 10 बड़ी खबरें… जानिए कहां रहेंगे PM मोदी और क्या है आज की बड़ी घटनाएं…

IIT खड़गपुर की 75 साल की यात्रा ऐतिहासिकः PM मोदी

Today’s 10 Top News : IIT खड़गपुर के प्लैटिनम जुबली समारोह में पहुंचे PM मोदी ने कहा कि IIT की 75 साल की यात्रा ऐतिहासिक है। आपको बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज IIT खड़गपुर पहुंचे हैं। वहां वो छात्रों से बातचीत भी करेंगे। इससे पहले फरवरी 2021 में उनका IIT खड़गपुर जाने का कार्यक्रम तय था, लेकिन वो नहीं पहुंच पाए थे। तब उन्होंने IIT के 66वें दीक्षांत समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया था।

अमित शाह ने अरुणाचल में प्रेसिडेंट्स कलर समारोह में लिया हिस्सा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अरुणाचल प्रदेश के बंदरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (PTC) पहुंचे। वहां उन्होंने अरुणाचल पुलिस की प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ (राष्ट्रपति पुलिस ध्वज) समारोह में हिस्सा लिया।

दिल्ली में नकली सिगरेट सप्लाई करने वाला शख्स गिरफ्तार

यदि आप भी स्मोकिंग करते हैं तो सावधान। नकली सिगरेट की सप्लाई करने वाला एक शख्स दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने दिल्ली के रोहिणी इलाके में नकली सिगरेट सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से दो लाख 69 हजार 600 नकली सिगरेट, ट्रांसपोर्टेशन के लिए इस्तेमाल होने वाला महिंद्रा पिकअप ट्रक, सिगरेट बनाने की एक मशीन और कच्चा माल बरामद किया है।

CM योगी की मां पार्थिव शरीर श्मशान घाट ले जाया जा रहा

मां से बड़ा दुनिया में कोई धन नहीं होता और मां के जाने से बड़ी कोई हानि नहीं। वाकया यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ा हुआ है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार उनकी मां सावित्री देवी का निधन हो गया था। हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार के लिए लेकर निकले योगी का भावुक वीडियो सभी को भावुक कर दे रहा है।

दिल्ली के बुराड़ी में एक गोदाम में लगी आग

देश की राजधानी नई दिल्ली के बुराड़ी गांव स्थित SMD कार्यालय के पास एक गोदाम में आज सुबह करीब 6:08 बजे आग लग गई। सुबह 7:54 बजे आग को MAKE-4 घोषित किया गया। मौके पर दमकल की कुल 10 यूनिट (3 वाटर टेंडर, 4 वाटर बाउजर, 1 BFT, 1 MP और 1 QRV) तैनात की गई हैं। खबर है कि अब पुलिस ने आग पर काबू पा लिया है।

दिल्ली के आनंद विहार के आसपास AQI 327 दर्ज

CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 327 है, जिसे ‘बहुत खराब’ (Very Poor) की श्रेणी में रखा गया है।

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में 6.8 तीव्रता का भूकप

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है. तत्काल किसी नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं है।

सांसद अमृतपाल सिंह को कस्टडी पैरोल पर असम से दिल्ली लाया गया

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को कस्टडी पैरोल पर असम की डिब्रूगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली लाया गया है।

आज यूपी और बिहार के दौरे पर रहेंगे PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और बिहार के दौरे पर रहेंगे, जहां वो एक महत्वाकांक्षी सेतु दीदारगंज, राघोपुर, बिदुपुर और गंगापुर का उद्घाटन करेंगे। बिहार सरकार ने इस सेतु को नीतीश सेतु नाम दिया है। इसके पहले वो राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सावधान रहें ये राशियां! विवाद और आर्थिक परेशानी बढ़ा सकती है मुश्किल

मां को खोने का दर्द चेहरे पर आया नजर, अंतिम विदाई में भावुक हुए योगी

मनकापुर स्टेशन पर छह शिकायतों का निस्तारण

 

 

CM Yogi
homeslider Uttar Pradesh

मां को खोने का दर्द चेहरे पर आया नजर, अंतिम विदाई में भावुक हुए योगी

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह उनके पैतृक गांव पंचूर से शुरू होकर हरिद्वार के चंडी घाट श्मशान घाट पहुंच गई। सुबह 8:50 बजे शुरू हुई अंतिम यात्रा करीब 11:40 बजे हरिद्वार पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, नेताओं और साधु-संतों ने […]

Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

सावधान रहें ये राशियां! विवाद और आर्थिक परेशानी बढ़ा सकती है मुश्किल

किसी को मिलेगा लाभ तो किसी पर आएगा संकट, जानें आज का राशिफल ग्रहों का बदलेगा मिजाज, इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान आज संभलकर रहें इन 5 राशियों के जातक, विवाद और नुकसान के बन रहे योग मेष : आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कर्ज संबंधी मामले आसानी से निपटेंगे। आपकी […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मां के अंतिम दर्शन को पहुंचे योगी, कल अंतिम संस्कार

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार, 20 नवंबर को निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। मां के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ […]

Read More