Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। कीमती धातुओं के भाव में आई इस बड़ी गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार के दौरान सोना एक झटके में 2,750 रुपये टूट गया, जबकि चांदी की कीमत में करीब 5,700 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सोने का भाव गिरकर 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है?
MCX पर सोना-चांदी धड़ाम, जानिए आज का भाव
बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे MCX पर सोने का भाव 2.03 फीसदी यानी 2,750 रुपये की गिरावट के साथ 1,31,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी की कीमत करीब 5,700 रुपये टूटकर 1,63,889 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। सुबह स्पॉट गोल्ड करीब 1.35 फीसदी गिरकर 3,797 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, स्पॉट सिल्वर में 2.67 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह करीब 46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
ऑल टाइम हाई से 61 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना
सोने की कीमतों में गिरावट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस साल 29 जनवरी को MCX पर गोल्ड ने 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड हाई बनाया था। लेकिन इसके बाद से कीमतों में लगातार कमजोरी आई है। अब सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 61,596 रुपये सस्ता हो चुका है। चांदी की हालत भी कुछ ऐसी ही है। MCX पर चांदी का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलो रहा है। मौजूदा भाव के मुकाबले यह करीब 2,56,159 रुपये नीचे आ चुकी है।
ये भी पढें
अंबेडकरनगर: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात असलहा तस्कर वाहिद अंसारी ढेर
आखिर क्यों लगातार टूट रहे हैं सोने-चांदी के भाव?
सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे अमेरिकी अर्थव्यवस्था और फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को बड़ी वजह माना जा रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में महंगाई लगातार ऊंची बनी हुई है। इसके चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से सख्त मौद्रिक नीति अपनाए जाने और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है।
इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने से भी सोने और चांदी की मांग प्रभावित हुई है। दरअसल, सोना ऐसी संपत्ति है जिस पर निवेशकों को बैंक जमा या बॉन्ड की तरह ब्याज नहीं मिलता। ऐसे में जब ब्याज दरें बढ़ने की संभावना होती है, तो निवेशक सोने के बजाय ब्याज देने वाले विकल्पों में पैसा लगाना पसंद करते हैं। इससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ता है।
क्या 1.20 लाख रुपये तक आ जाएगा सोना?
सोने की कीमतों में आई इस गिरावट के बीच निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या गोल्ड 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है?मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने कुछ दिन पहले अनुमान जताया था कि घरेलू बाजार में सोने के लिए 1.35 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर तत्काल सपोर्ट है।
उनका कहना था कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3,800 डॉलर प्रति औंस के नीचे टिकता है, तो MCX पर इसकी कीमत गिरकर 1.30 लाख से 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में पहुंच सकती है। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 3,800 डॉलर के स्तर से नीचे आ चुका है। ऐसे में 1.20 लाख रुपये का स्तर निवेशकों के लिए अहम हो गया है। हालांकि, यह एक संभावित अनुमान है, सोने के भाव का यहां तक गिरना तय नहीं है।
चांदी में भी आ सकती है और बड़ी गिरावट
चांदी को लेकर भी मार्केट एक्सपर्ट ने अहम स्तर बताए हैं। अनुज गुप्ता के मुताबिक, घरेलू बाजार में चांदी के लिए 1.75 लाख और 1.68 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट थे। वहीं, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 48 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसलती है, तो MCX पर इसकी कीमत 1.55 लाख से 1.48 लाख रुपये प्रति किलो तक आ सकती है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कारोबार में होगा लाभ
अंबेडकरनगर: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात असलहा तस्कर वाहिद अंसारी ढेर
QUAD बैठक से पहले PM मोदी का तिरंगे के प्रति सम्मान, ट्रंप ने पीठ थपथपाकर की तारीफ
PM2.5 से मिलेगी राहत, लेकिन जहरीली हवा से नहीं बचाएगा एयर प्यूरीफायर
