Asaduddin Owaisi: दुनिया के 500 सबसे प्रभावशाली मुस्लिमों की नई सूची में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सैन्य प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ भारत के प्रमुख मुस्लिम नेता और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम भी शामिल किया गया है। इस सूची को लेकर चर्चा तेज है, क्योंकि इसमें राजनीति, धर्म, कारोबार, शिक्षा और मनोरंजन जगत से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों को जगह मिली है।
दरअसल, जॉर्डन स्थित संस्थान ‘रॉयल इस्लामिक स्ट्रैटेजिक स्टडीज सेंटर’ (RISSC) हर साल दुनिया के 500 प्रभावशाली मुस्लिमों की सूची जारी करता है। इसकी 2027 की रिपोर्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को तीन अन्य नेताओं के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान दिया गया है।
ओवैसी को किस स्थान पर मिली जगह?
इस सूची में AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी का नाम भी शामिल है। हालांकि, उन्हें शीर्ष 50 में व्यक्तिगत रैंकिंग नहीं दी गई है। रिपोर्ट में शीर्ष 50 लोगों को ही अलग-अलग रैंक दी जाती है, जबकि बाकी 450 प्रभावशाली लोगों को विभिन्न श्रेणियों में शामिल किया जाता है। ओवैसी का नाम इसी श्रेणी में दर्ज है।
उनके अलावा भारतीय उद्योगपति अजीम प्रेमजी, इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक और दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रमुख सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन को भी सूची में जगह मिली है। मनोरंजन जगत से शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, शबाना आजमी और एआर रहमान के नाम भी इसमें शामिल हैं।
मौलाना महमूद मदनी भारत से टॉप-50 में
भारत से जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी को शीर्ष 50 प्रभावशाली मुस्लिमों में जगह मिली है। वह इस सूची में 18वें स्थान पर हैं। पिछले वर्ष की तुलना में उनकी रैंकिंग में दो स्थान की गिरावट आई है। मदनी को नागरिकता, धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता के लिए सूची में शामिल किया गया है।
ये भी पढें
सोनिया के बुक लॉन्च में पहुंचे कैप्टन, कांग्रेस वापसी पर क्या बोले?
इसके अलावा इस्लामोफोबिया के खिलाफ उनकी आवाज, गाजा में इजरायली सैन्य अभियानों की आलोचना और वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा से जुड़े उनके प्रयासों का भी उल्लेख किया गया है। मौलाना महमूद मदनी वर्ष 2001 से 2021 तक जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव रहे और इसके बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को क्यों मिला पहला स्थान?
रिपोर्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को मक्का समझौते से जुड़ी भूमिका के कारण शीर्ष स्थान पर रखा गया है। वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को दूसरा स्थान मिला है। जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला तीसरे और कतर के अमीर शेख तमीम चौथे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के मुफ्ती तकी उस्मानी को सातवां स्थान दिया गया है।
तीन साल बाद भारत आएंगे पाकिस्तान के मंत्री
इसी बीच भारत और पाकिस्तान के संबंधों के बीच एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है। करीब तीन साल बाद पाकिस्तान सरकार का एक मंत्री भारत आने वाला है। मौका शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक का है, जो नई दिल्ली में आयोजित होनी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, देश के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक इस बैठक में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण संबंध बने हुए हैं। इससे पहले मई 2023 में गोवा में आयोजित SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक में तत्कालीन पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भारत आए थे। इसके बाद पहली बार पाकिस्तान सरकार का कोई मंत्री भारत की यात्रा पर आने वाला है। पिछले वर्ष ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया था। ऐसे माहौल में SCO की बैठक में पाकिस्तान के मंत्री की भागीदारी पर कूटनीतिक नजरें टिकी रहेंगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सोनिया के बुक लॉन्च में पहुंचे कैप्टन, कांग्रेस वापसी पर क्या बोले?
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में तबाही की आशंका
यूपी में 19 लाख नए वोटर बढ़े, फाइनल लिस्ट चार जनवरी को जारी
बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं सेंटअप परीक्षा की डेटशीट जारी
