यूपी के 50 हजार छात्रों को मिलेगी डिजिटल सौगात, CM योगी 20 नवंबर को बांटेंगे टैबलेट

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को गोरखपुर मंडल के 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ के तहत टैबलेट वितरण का भव्य कार्यक्रम गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समारोह में गोरखपुर मंडल के चार जिलों गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के विद्यार्थी शामिल होंगे।

इस वितरण कार्यक्रम के तहत अकेले गोरखपुर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 35 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए जाएंगे। वहीं, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज के पांच-पांच हजार विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस तरह एक ही दिन में कुल 50 हजार युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जुड़ने के लिए आधुनिक तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

गोरखपुर में अब तक 1.41 लाख विद्यार्थियों को मिले टैबलेट-स्मार्टफोन

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना की शुरुआत के वर्ष 2021-22 से अब तक गोरखपुर जिले के 1,41,085 विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं। जिले में उपलब्ध शत-प्रतिशत स्मार्टफोन का वितरण पहले ही पूरा कराया जा चुका है।

ये भी पढें

राम मंदिर केस: टिन्नू यादव को राहत नहीं

इसके अलावा शेष 52,800 टैबलेट के वितरण की प्रक्रिया विभिन्न महाविद्यालयों के माध्यम से तेजी से चल रही है। इसका मुख्य वितरण कार्यक्रम 20 नवंबर को आयोजित होगा। DM ने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के नए अवसर खोल रही है। इसके माध्यम से युवाओं को भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में भी मदद मिल रही है।

उच्च शिक्षा से कौशल विकास तक के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामेडिकल और नर्सिंग सहित विभिन्न शिक्षण एवं प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिया जा रहा है। योजना का उद्देश्य आर्थिक और तकनीकी संसाधनों की कमी के कारण किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराना है।

पढ़ाई के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी

योजना के तहत मिलने वाले टैबलेट और स्मार्टफोन विद्यार्थियों के लिए कई तरह से उपयोगी साबित हो रहे हैं। इन उपकरणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सरकार के विभिन्न विभागों की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है। इसके अलावा विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों की ओर से फ्लैश मैसेज के जरिए कक्षाओं, पाठ्यक्रमों और परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं भी सीधे विद्यार्थियों तक पहुंचाई जा रही हैं।

डिजिटल तकनीक से बढ़ेगी युवाओं की रोजगार क्षमता

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने में मदद करने के साथ उन्हें डिजिटल तकनीक से जोड़ना भी है। इंटरनेट की उपलब्धता से छात्र देश-दुनिया की ताजा जानकारियों के साथ अपने विषयों से संबंधित उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री भी आसानी से प्राप्त कर पा रहे हैं। शिक्षा पूरी करने के बाद युवा इन उपकरणों के माध्यम से सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं, रोजगार तथा स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इससे युवाओं में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) की समझ बढ़ेगी और उनके कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कुलगाम में सेना का बड़ा ऑपरेशन, हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट्ट समेत तीन आतंकी ढेर

बंगाल की खाड़ी में तूफान का खतरा, चेन्नई समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

बाराबंकी के सिद्धौर ब्लाक क्षेत्र में छठ पूजा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

महराजगंज के तहसील प्रशासन में बड़ा फेरबदल

 

 

Uttar Pradesh

नवागत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण,मचा हड़कंप

गायब रहे दर्जनों अधिकारी-कर्मचारी नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज के नवागत DM शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित चौधरी, अपर सांख्यिकी अधिकारी भूलेख भूपेंद्र गुप्ता समेत दर्जनों अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। DM ने सभी को कारण […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में 19 लाख नए वोटर बढ़े, फाइनल लिस्ट चार जनवरी को जारी

Lucknow: उत्तर प्रदेश में नई मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में करीब 19 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। अब उत्तर प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13 […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: खेलते-खेलते मासूम बच्चा कहीं लापता, पुलिस तलाश में जुटी

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल किसी को दिखे तो इसकी सूचना इंस्पेक्टर चिनहट के CUG नंबर पर दें ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट कोतवाली क्षेत्र स्थित केशरी कॉलोनी निवासी राजनारायन का छह वर्षीय बेटा चन्दन घर से कुछ दूरी खेलते-खेलते सोमवार दोपहर बाद करीब दो बजे अचानक कहीं लापता हो गया। देर शाम तक घर […]

Read More