चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

Lucknow
  • स्कूल की कोषाध्यक्ष इरम आफरीन ने शिक्षकों को पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित
  • प्रबंधिका ने भी नन्हे-मुन्ने बच्चों को दुआएं देकर उनका हौसला अफजाई किया

ए अहमद सौदागर

Lucknow:  हर साल की तरह इस वर्ष भी चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के मौके पर बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल की प्रबंधिका द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर बच्चों को खेल भावना और जीत-हार को सकारात्मकता से स्वीकार करने का संदेश दिया।

चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में हर साल की तरह इस वर्ष भी शनिवार को चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर बालदिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के अध्यापक राम तिलक यादव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधिका द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम दोपहर बाद करीब चार बजे से शुरू होकर देर शाम साढ़े आठ बजे संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल की शिक्षिका ज्योतिमा ठाकुर व कक्षा छह की छात्रा अवनी सिंह ने किया।

स्कूल की कोषाध्यक्ष इरम आफरीन ने कहा कि इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सामूहिक नृत्य कर अभिभावकों का मन मोह लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के बीच अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। बताया गया कि इस मौके पर न्यू विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रिंस व अध्यक्ष रजनी विश्वकर्मा तथा विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की डायरेक्टर छवि सिंह के कठिन तैयारी के बाद बच्चों ने कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। वहीं स्कूल की कोषाध्यक्ष इरम आफरीन ने सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया और उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आयुष्मान के 112 पैकेज सरकारी अस्पतालों के हवाले, बढ़ेगा मरीजों का संकट?

काठमांडू एयरपोर्ट पर 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार

विजय सिंह को दोबारा मिली कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान

 

 

 

Lucknow
Health National Uttar Pradesh

आयुष्मान के 112 पैकेज सरकारी अस्पतालों के हवाले, बढ़ेगा मरीजों का संकट?

बिना क्षमता सरकारी अस्पतालों पर बोझ डालना, गरीबों के लिए पड़ेगा भारी? विजय श्रीवास्तव Lucknow: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (AB-PMJAY) में आगामी एक दिसंबर 2026 से लागू होने जा रहे एक बड़े बदलाव ने करोड़ों लाभार्थियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

विजय सिंह को दोबारा मिली कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विजय सिंह एडवोकेट को दूसरी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि जिस विश्वास के साथ कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे […]

Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

महाप्रबंधक ने ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन का किया निरीक्षण

Lucknow: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शनिवार, 14 नवंबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ गौरव अग्रवाल के साथ ऐशबाग जंक्शन और बादशाहनगर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलपथ की संरक्षा, सिग्नलिंग व्यवस्था, संरक्षा उपकरणों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के […]

Read More