छठ पूजा आस्था और प्रकृति संरक्षण का पर्व: डॉ. निशांत त्रिपाठी

Maharajganj
  • घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और रोशनी के पुख्ता इंतजाम की प्रशासन से अपील
  • छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की मांग
  • छठ पूजा आस्था, सूर्य उपासना और लोककल्याण का महापर्व: डॉ. निशांत त्रिपाठी
  • छठ घाटों पर सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर
  • छठ घाटों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: महराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी डॉ. निशांत त्रिपाठी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की है।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, स्वच्छता, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस पर्व में व्रती महिलाएं एवं पुरुष कठिन तप, संयम और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

🌅 छठ महापर्व – आस्था, तपस्या और प्रकृति की उपासना का सबसे पवित्र पर्व। 🙏  छठ पूजा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार, श्रद्धा ...

त्रिपाठी ने छठ पूजा के मद्देनजर घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। घाटों और जलाशयों की समुचित सफाई के साथ पानी की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में सूर्य उपासना कर सकें।

Chhath Puja Preparations in Gorakhpur | Umarpur Ghat Cleaning Drive

उन्होंने कहा कि दोपहर बाद से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है। ऐसे में भीड़ नियंत्रण, आवागमन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बेहद जरूरी हैं। जलाशयों में गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग कराई जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए NDRF अथवा प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की जाए। इसके साथ ही घाटों पर पर्याप्त रोशनी, पुलिस बल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी होनी चाहिए।

Chhath Puja 2022: दिल्ली में छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें  वीडियो - Chhath Puja 2022 devotees Crowd at Chhath Ghat in ITO Delhi tlifdu  - AajTak

त्रिपाठी ने प्रशासन से अपील की कि छठ महापर्व की संवेदनशीलता और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कराई जाएं। उन्होंने कहा कि व्रतियों की सुविधा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पर्व की गरिमा बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासनिक अमला यह सुनिश्चित करे कि हर श्रद्धालु सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

जनगणना का आया पैगाम, घर बैठे दर्ज करें अपना नाम

कान्हा की नगरी बनेगी चुनावी रणनीति का गढ़, मथुरा में भाजपा का महामंथन

सआदतगंज: शिष्य निकला भक्षक, मासूम बच्ची के साथ रेप के आरोप में कलयुगी मौलाना गिरफ्तार

STF को बड़ी सफलताः बलिया का 50 हजार का इनामी गुजरात से गिरफ्तार

Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: कलयुगी मौलाना को चढ़ा इश्क का बुखार

डरा-धमकाकर लूटता रहा मासूम की अस्मत, अब पहुंचा सलाखों के पीछे ए अहमद सौदागर Lucknow: जिन मौलाना के कंधे पर बेटियों को शिक्षा देने का जिम्मा है, खुद उनकी हरकतें ही अन्य मदरसों को शर्मसार कर रही है। रंगीनियों का चढ़ता बुखार मौलवी मौलानाओं की मर्यादा को भी तार-तार कर रहा है। गौर करें तो […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

रहीमाबाद: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

महदोईया गांव के पास से पुलिस ने दबोचा ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में मासूम बच्चियों एवं महिलाओं के दरिंदगी जैसी संगीन घटनाओं का मामला थम नहीं रहा है। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। […]

Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

जनगणना का आया पैगाम, घर बैठे दर्ज करें अपना नाम

यूपी में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 16 नवंबर से घर बैठे खुद दर्ज करें परिवार की जानकारी 30 नवंबर तक चलेगी स्व-गणना की प्रक्रिया एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक ऑनलाइन पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी नया लुक ब्यूरो Lucknow: पंचायत चुनाव को आगे खिसका देने वाले जनगणना की अंतिम तैयारियां अब तेज हो […]

Read More