जनगणना का आया पैगाम, घर बैठे दर्ज करें अपना नाम

Lucknow
  • यूपी में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 16 नवंबर से घर बैठे खुद दर्ज करें परिवार की जानकारी
  • 30 नवंबर तक चलेगी स्व-गणना की प्रक्रिया
  • एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
  • ऑनलाइन पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी

नया लुक ब्यूरो

Lucknow: पंचायत चुनाव को आगे खिसका देने वाले जनगणना की अंतिम तैयारियां अब तेज हो गई हैं। इस बार आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्व-गणना की सुविधा भी दी जा रही है। राज्य का हर शख्स 16 से 30 नवंबर तक घर बैठे ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए सरकार की ओर से आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in जारी किया गया है। स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक दिसंबर से घर-घर जाकर जनगणना का कार्य शुरू होगा। प्रगणक चार जनवरी 2027 तक सूबे के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर परिवारों से निर्धारित जानकारियां एकत्र करेंगे। जानकारों का कहना है कि इसी जनगणना की अनंतिम सूची जारी होने के बाद ही केंद्रीय निर्वाचन आयोग किसी भी दिन सूबे में चुनाव की घोषणा कर सकता है।

सरकार ने सभी से इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। अधिकारियों के मुताबिक जनगणना के आंकड़े देश और प्रदेश की विकास योजनाओं, सरकारी नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक परिवार की सही और पूरी जानकारी दर्ज होना बेहद जरूरी है। सरकार का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक जनगणना की प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित न रह जाए।

जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी आबादी की गिनती

16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का मौका

जनगणना-2027 के तहत सबसे पहले स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू होगी। 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस चरण में नागरिकों को अपने परिवार से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विवरण भरा जा सकेगा। स्व-गणना का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया में आम लोगों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना और उन्हें अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का अवसर देना है। इससे नागरिकों को घर बैठे जनगणना से जुड़ी प्रक्रिया में शामिल होने की सुविधा मिलेगी। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर जाकर अपने परिवार का विवरण दर्ज करें और इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करें।

एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

स्व-गणना का चरण पूरा होने के बाद एक दिसंबर 2026 से जनगणना का घर-घर अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान चार जनवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान जनगणना में लगाए गए प्रगणक प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर निर्धारित जानकारियां एकत्र करेंगे। सरकार की ओर से नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि जब प्रगणक उनके घर पहुंचें तो उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। जनगणना के दौरान परिवार से संबंधित सही और पूरी जानकारी देना बेहद महत्वपूर्ण है। किसी भी प्रकार की गलत या अधूरी जानकारी से आंकड़ों की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना कर्मियों को पूरा सहयोग दें और पूछे गए सवालों का सही जवाब दें।

वो 33 सवाल जो जनगणना टीम आपसे पूछेगी? घर पर कोई आए तो सबसे पहले चेक करें ये  खास कोड - up census 2024 teams begin doortodoor survey 33 questions

जनगणना से जुड़ी समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855

जनगणना-2027 की प्रक्रिया को आम नागरिकों के लिए आसान बनाने के उद्देश्य से हेल्पलाइन नंबर 1855 भी जारी किया गया है। यदि किसी व्यक्ति को स्व-गणना के दौरान ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने में परेशानी होती है या जनगणना की प्रक्रिया को लेकर कोई सवाल अथवा भ्रम है तो वह हेल्पलाइन की मदद ले सकता है। इसके माध्यम से जनगणना से संबंधित जानकारी और आवश्यक स्पष्टीकरण प्राप्त किए जा सकेंगे। सरकार का प्रयास है कि अभियान के दौरान नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो और अधिक से अधिक लोग निर्धारित समय के भीतर जनगणना प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

जनगणना के प्रचार-प्रसार में मीडिया की अहम भूमिका

जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए सरकार ने मीडिया की भूमिका को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया है। समाचार पत्रों, टीवी चैनलों और डिजिटल मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक जनगणना से जुड़ी जानकारी पहुंचाने की अपील की गई है। इसके तहत 16 नवंबर 2026 से नौ जनवरी 2027 तक मीडिया में जनगणना से संबंधित जागरूकता सामग्री को विशेष स्थान देने का अनुरोध किया गया है। समाचार पत्रों से जनगणना से जुड़ी खबरों और उपयोगी जानकारियों का नियमित प्रकाशन करने की अपील की गई है। इसके अलावा जनगणना क्विज, संबंधित अधिकारियों के साक्षात्कार, जनगणना टीमों की तस्वीरें और प्रगणकों के अनुभवों को भी प्रकाशित करने का सुझाव दिया गया है। इसका उद्देश्य आम लोगों को जनगणना के महत्व, इसकी प्रक्रिया और इसमें उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी देना है।

डिजिटल मीडिया के माध्यम से भी अभियान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की तैयारी है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए स्व-गणना की अंतिम तारीख, आधिकारिक पोर्टल, घर-घर जनगणना की प्रक्रिया और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा सकती है।

विकास के लिए महत्वपूर्ण होंगे जनगणना के आंकड़े

जनगणना केवल आबादी की संख्या जानने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से देश और प्रदेश की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जाते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर सरकार को विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाएं तैयार करने और संसाधनों का बेहतर नियोजन करने में मदद मिलती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सड़क, पेयजल, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों का विशेष महत्व होता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश जैसे बड़ी आबादी वाले राज्य में जनगणना की प्रक्रिया को सही और व्यवस्थित तरीके से पूरा करना बेहद आवश्यक है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सआदतगंज: शिष्य निकला भक्षक, मासूम बच्ची के साथ रेप के आरोप में कलयुगी मौलाना गिरफ्तार

STF को बड़ी सफलताः बलिया का 50 हजार का इनामी गुजरात से गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री ने जारी किया तीन डिजिटल प्लेटफॉर्म, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

 

 

 

 

 

 

New Delhi
Bihar Delhi Education homeslider Uttar Pradesh

छठ के बाद यूपी-दिल्ली में 17 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, बिहार में 18 से

New Delhi: दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ महापर्व के चलते नवंबर महीने में स्कूली बच्चों को लगातार छुट्टियों का लाभ मिला है। अब छठ पूजा का समापन होने के बाद स्कूलों में दोबारा पढ़ाई शुरू होने जा रही है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों के मन में सवाल है कि 17 नवंबर 2026 […]

Read More
Education Uttar Pradesh

यूपी के 50 हजार छात्रों को मिलेगी डिजिटल सौगात, CM योगी 20 नवंबर को बांटेंगे टैबलेट

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को गोरखपुर मंडल के 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ के तहत टैबलेट वितरण का भव्य कार्यक्रम गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने […]

Read More
Donation theft case
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर केस: टिन्नू यादव को राहत नहीं

Donation theft case: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चंदा चोरी मामले में आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से राहत नहीं मिली है। आरोपी की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। न्यायालय ने सरकार को […]

Read More