सआदतगंज: शिष्य निकला भक्षक, मासूम बच्ची के साथ रेप के आरोप में कलयुगी मौलाना गिरफ्तार

  • मंसूर नगर क्षेत्र में हुई घटना का मामला
  • पिछले दो साल से बना रहा था अपनी हवस का शिकार
  • पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने पीड़िता को भेजा मेडिकल परीक्षण के लिए

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आखिर कोई किस पर भरोसा करे जब शिक्षक ही भक्षक हो रहे हों तो कहां कोई अपने बच्चों का दाखिला कराएं। राजधानी लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक कलयुगी मौलाना इमरान ने एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बताया जा रहा है वहशी मौलाना बच्ची को डरा-धमकाकर पिछले दो साल से अपनी हवस का शिकार बना रहा था। अपने ऊपर बीती जब मासूम छात्रा ने माता-पिता से बताया तो उनके होश उड़ गए और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पीड़िता को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी मौलाना इमरान को गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि राजधानी लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र स्थित मंसूर नगर के एक मदरसे में पढ़ने वाली मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 11 साल की बच्ची के साथ मदरसे के मौलाना इमरान ने उसके साथ करीब दो साल से रेप कर मानो शिष्य और गुरु के रिश्ते को कलंकित कर दिया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मौलाना इमरान को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Chhath Puja 2026
homeslider Religion Uncategorized

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक पूरा कार्यक्रम

लोक आस्था का महापर्व छठ आज यानी 13 नवंबर से शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाती है। छठ पूजा का विशेष महत्व बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलता है, लेकिन अब देश के अलग-अलग हिस्सों […]

Read More
Lucknow
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’, PDA को लेकर अखिलेश का नया बयान

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चर्चित राजनीतिक नारे PDA को लेकर एक नया बयान दिया है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने PDA का एक अलग अर्थ बताते हुए कहा, ‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद।’ उनका यह बयान उस समय आया, जब पत्रकारों ने उनसे 12 तारीख को अयोध्या […]

Read More
Uncategorized

भारत-नेपाल साझेदारीः विदेश सचिव ने काठमांडू में कीं अहम बैठकें

 शाश्वत तिवारी Kathmandu:  भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति को और अधिक सुदृढ़ करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी का दो दिवसीय नेपाल दौरा संपन्न हो गया। यह यात्रा दोनों देशों के बीच पारंपरिक रूप से मजबूत और ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित […]

Read More