चिनहट: प्रज्ञा बालिका इंटर कॉलेज उत्साह के साथ मनाई गई दीपावली

  • इस पावन पर्व के मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया
  • बच्चों ने दीया एवं मोमबत्ती सज्जा, थाली डेकोरेशन, मटकी डेकोरेशन, कंडील कंदील मेकिंग पेपर क्रैकर्स मेकिंग और शुभ-लाभ लेखन जैसी प्रतियोगिता में लिया भाग

ए अहमद सौदागर

Lucknow: चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर सेमरा गांव स्थित प्रज्ञा बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को धनतेरस एवं दीपावली पावन पर्व के मौके पर उत्साह और उमंग के साथ विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्रबंधिका सत्या श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दीपावली के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। पूरे विद्यालय परिसर में त्योहार की तरह रौनक देखने को मिली। बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

नन्हे बच्चों ने किया रामायण प्रसंग का मंचन

नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन तथा दीपोत्सव के आयोजन का मनमोहक मंचन रहा। आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों ने अपने अभिनय से रामायण के प्रसंग को जीवंत कर दिया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति को उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खूब सराहा। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधिका सत्या श्रीवास्तव, प्रज्ञा श्रीवास्तव, अप्पू, प्रशांत मिश्रा के अलावा स्कूल के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

वृद्धाश्रम पहुंचीं ब्लॉक प्रमुख अंजली पांडेय, बुजुर्गों को बांटी मिठाई और अंगवस्त्र

UN में बोला भारत- बिना स्पष्ट रणनीति वाले शांति मिशन संसाधनों की बर्बादी

फरेंदा विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में डॉ. निशांत त्रिपाठी

 

 

Uttar Pradesh

वृद्धाश्रम पहुंचीं ब्लॉक प्रमुख अंजली पांडेय, बुजुर्गों को बांटी मिठाई और अंगवस्त्र

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: फरेंदा महराजगंज आज आधारशिला वृद्धाश्रम गणेशपुर फरेंदा महराजगंज में ब्लॉक प्रमुख, लक्ष्मीपुर श्रीमती अंजलि पांडेय जी पुत्रवधू माननीय श्री गणेश शंकर पांडेय जी पूर्व सभापति उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा बहुत ही धूमधाम से धनतेरस के शुभ अवसर पर माता-पिता को अंग वस्त्र एवं मिष्ठान खिलाकर तथा सभी को दोपहर का […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

फरेंदा विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में डॉ. निशांत त्रिपाठी

गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के आवास पर हुआ नेताओं का जुटान, पूर्व सांसद प्रवीण निषाद भी रहे मौजूद उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur:  महराजगंज जनपद की 315 फरेंदा विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी की तैयारी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों […]

Read More