Suhana Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘तू मिल जाए’ इन दिनों म्यूजिक लवर्स के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में शाहरुख खान की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों का दिल जीत रही है। वहीं, इस गाने को लेकर अब किंग खान का एक मजेदार रिएक्शन भी चर्चा में आ गया है। दरअसल, शाहरुख ने अपनी बेटी सुहाना खान के एक वीडियो पर ऐसा कमेंट किया है, जिसे देखकर फैंस भी मुस्कुराने लगे हैं। हाल ही में सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर एक इवेंट के लिए तैयार होते हुए अपना बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया।
इस वीडियो में सुहाना फिल्म ‘किंग’ के लेटेस्ट गाने ‘तू मिल जाए’ को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में गुनगुनाती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि सुहाना गाने के बोल बिना किसी परेशानी के याद करके गा रही हैं। सुहाना के इस वीडियो पर उनके पिता और सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। बेटी की लिरिक्स याद रखने की काबिलियत पर हैरानी जताते हुए शाहरुख ने कमेंट किया, “तुम्हें लिरिक्स कैसे याद हैं!!! मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था क्योंकि एड बहुत तेज गाते हैं!!!” शाहरुख खान का यह मजेदार कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। पिता-बेटी के बीच की यह प्यारी नोकझोंक फैंस को खूब पसंद आ रही है।
ये भी पढें
लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम
वहीं, सुहाना का ‘तू मिल जाए’ गुनगुनाने वाला वीडियो भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। बता दें कि फिल्म ‘किंग’ का गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज होने के बाद से ही म्यूजिक लवर्स के बीच अपनी खास जगह बना रहा है। गाने में शाहरुख खान का अंदाज और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस गाने ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर शाहरुख खान का यह नया अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
फरेंदा विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में डॉ. निशांत त्रिपाठी
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में झारखंड का गौरव बढ़ा, मनोज कोनबेगी को मिला सम्मान
लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम
