भारत ने उठाई छोटे देशों की आवाज, जन-केंद्रित कूटनीति पर जोर

 शाश्वत तिवारी

St. John’s:  कैरेबियाई द्वीप देश एंटीगुआ और बारबुडा के सेंट जॉन्स में आयोजित राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (CHOGM 2026) के मंच से भारत ने वैश्विक भलाई, बहुपक्षवाद में सुधार और छोटे द्वीपीय देशों के हितों के संरक्षण की मजबूत वकालत की है। इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने भारत की जन-केंद्रित विदेश नीति और प्रतिबद्धता को वैश्विक नेताओं के सामने रखा।

CHOGM के मुख्य शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित ‘प्री-CHOGM राष्ट्रमंडल विदेश मंत्रियों की बैठक’ को संबोधित करते हुए सचिव सिबी जॉर्ज ने राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) के भविष्य की रूपरेखा पर भारत का दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में राष्ट्रमंडल को अब ऐसे ठोस, व्यावहारिक और जन-केंद्रित परिणामों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, जो सभी सदस्य देशों के साझा हितों और साझा सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ा सकें।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने प्री-CHOGM कॉमनवेल्थ विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कॉमनवेल्थ को ऐसे ठोस और जन-केंद्रित परिणामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जो कॉमनवेल्थ के साझा हितों और मूल्यों को आगे बढ़ा सकें। इनमें विकास के लिए तकनीक का लोकतंत्रीकरण, जलवायु संबंधी कार्यों और आपदाओं से निपटने की क्षमता को मजबूत करना, तथा बहुपक्षवाद में सुधार की वकालत करना जैसे मुद्दे शामिल हैं।

जायसवाल ने अपनी एक अन्य पोस्ट में लिखा जॉर्ज ने CHOGM 2026 के दौरान, ‘छोटे देशों के लिए साझेदारी और निवेश को बढ़ाना’ विषय पर हुई ‘छोटे देशों पर कॉमनवेल्थ मंत्रिस्तरीय बैठक’ में हिस्सा लिया। उन्होंने छोटे देशों के सामने आ रहे कई परस्पर जुड़े संकटों का जिक्र किया। साथ ही, उन्होंने इन चुनौतियों से निपटने में छोटे देशों और SIDS (छोटे द्वीप विकासशील देशों) को समर्थन देने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि यह समर्थन आपसी सम्मान, राष्ट्रीय प्राथमिकताओं, साझा आकांक्षाओं और क्षमताओं पर आधारित साझेदारी के माध्यम से दिया जाएगा। बता दें कि भारत SIDS को अपने वैश्विक कूटनीतिक दृष्टिकोण के केंद्र में रखता है।

ये भी पढें

नेपाल में एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टर टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत

भारत की रणनीति इन देशों को केवल वित्तीय सहायता देने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह जलवायु परिवर्तन के खिलाफ जंग में उन्हें एक विश्वसनीय भागीदार मानता है। ‘सागर’ (सुरक्षा और क्षेत्र में सभी के लिए विकास) विजन के तहत, भारत आपदा-रोधी बुनियादी ढांचे के निर्माण, क्षमता संवर्धन और समुद्री सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत कर इन द्वीपीय राष्ट्रों के सतत विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। भारत ने अब इस मंच से स्पष्ट कर दिया कि ‘साउथ-साउथ’ सहयोग के तहत आपसी सम्मान, राष्ट्रीय प्राथमिकताओं, साझा क्षमताओं और सामान्य आकांक्षाओं पर टिकी यह रणनीतिक साझेदारी विकासशील देशों को एक नई आर्थिक मजबूती देगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

रश्मिका का दमदार तांडव, रिलीज हुआ ‘ओ मैसा रे’

पैसिया-एकमा मार्ग के 11.30 किमी हिस्से को मंजूरी

पन्द्रह पुलिसकर्मियों पर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद अब और भी थानेदारों की नींद गायब

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ बेलवा दूबे, भागवत कथा में कंस के जन्म का रहस्य सुनकर श्रद्धालु हुए अचंभित

 

 

International

नेपाल में एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टर टकराए, भारतीय पर्यटक की मौत

लैंडिंग के दौरान फिशटेल और डायनेस्टी एयर के हेलीकॉप्टर टकराए, दो घायल सुरेश गांधी Nepal helicopter crash: नेपाल में मंगलवार सुबह एक बड़ा विमानन हादसा हो गया। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के निकट सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे (Pheriche) हेलिपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में 47 […]

Read More
International

बहरीन में सुरक्षा मंथन के बाद विदेश सचिव ने UAE संग साझेदारी पर की चर्चा

शाश्वत तिवारी Abu Dhabi: विदेश सचिव विक्रम मिसरी 1-2 नवंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की आधिकारिक यात्रा पर रहे। यह यात्रा भारत-UAE संबंधों की विशेषता रहे नियमित, उच्च-स्तरीय संवाद के क्रम में हुई और इसने ‘भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ में हुई प्रगति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान किया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान […]

Read More
International

G20 में बोले डॉ. जयशंकर- सैन्य विकल्पों से नहीं, कूटनीति से हल होंगे वैश्विक संकट

 शाश्वत तिवारी Atlanta: अमेरिका के अटलांटा में आयोजित G20 विदेश मंत्रियों की बैठक और क्वाड देशों की मंत्रिस्तरीय बैठक के मंच से भारत ने एक बार फिर वैश्विक संकटों के समाधान के लिए शांति और कूटनीति का कड़ा संदेश दिया है। इन बैठकों में भारत का पक्ष रखते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने […]

Read More