
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: महराजगंज, 27 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में 30 अक्टूबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र नौतनवां के राजकीय ITI परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें 15 से अधिक कंपनियों द्वारा 1000 से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
ये भी पढें
चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹35,000 तक प्रतिमाह वेतन मिलने का अवसर होगा। रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत कक्षा 8 वीं,10 वीं, ITI, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक एवं अन्य तकनीकी तथा गैर-तकनीकी योग्यताधारी अभ्यर्थी पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों, बायोडाटा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
संयम की कसौटी पर नेताओं की फिसलती जुबान
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पद्मावती मंदिर में किए दर्शन
गाय-भैंस चराने से SDM बनने तक का सफर, किसान के बेटे दिनेश चौधरी ने ऐसे रचा इतिहास


One thought on “विधानसभा नौतनवां (महराजगंज) में 30 अक्टूबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला”
Comments are closed.