बाराबंकी: 175 बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दवाएं बांटी गईं

Barabanki

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनीकोडर क्षेत्र के ग्राम छन्दवल स्थित बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा संचालित चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल में मंगलवार, 27 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 175 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और जरूरत के अनुसार उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर में हीलिंक हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंह (MBBS, MD, KGMU) ने बच्चों की जांच की। उन्होंने बच्चों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सुझाव भी दिए।

WhatsApp Image 2026 10 27 at 4.49.50 PM

बदलते मौसम में स्वास्थ्य का रखें ध्यान

डॉ. गौरव सिंह ने बच्चों को सलाह दी कि सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह और शाम पूरे कपड़े पहनने, ठंड से बचने और ठंडे पानी के सेवन से परहेज करने पर उन्होंने जोर दिया। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई और नियमित सावधानी अपनाकर कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।

पढ़ाई के साथ खेलकूद और पौष्टिक भोजन भी जरूरी

विद्यालय के प्रबंधक रत्नेश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। बच्चों को ताजा और पौष्टिक भोजन करना चाहिए तथा स्वच्छ पेयजल का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि खेलकूद, नियमित व्यायाम और स्वच्छ जीवनशैली भी जरूरी है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से खेलने, व्यायाम करने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2026 10 27 at 4.49.51 PM

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिल रही निःशुल्क शिक्षा

बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा संचालित चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। इसके साथ ही संस्थान बच्चों के स्वास्थ्य और समग्र विकास के लिए भी लगातार प्रयास कर रहा है। विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

चलती ट्रेन से लापता जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर का जोन्हा में मिला शव

राहुल की जिद के आगे व्यापारी क्यों भुगतें राजनीतिक लड़ाई का खामियाजा

भारत-कनाडा प्रवासन वार्ताः भारतीय प्रवासियों के हितों और सुरक्षा पर विशेष जोर

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “बाराबंकी: 175 बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दवाएं बांटी गईं”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

त्रिकोणीय चक्रव्यूह में फंसता यूपी का मुस्लिम वोटर

UP Muslim vote bank: उत्तर प्रदेश की राजनीति का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह से गरमा गया है, जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इसी के चलते प्रदेश में हिंदू और मुस्लिमों के बीच राजनीति बंटती नजर आ रही है। हिंदुत्व के रहनुमा योगी बने हैं तो अखिलेश […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

यूपी में सत्ता बचाने उतरे शाह, क्या भाजपा की दरारें भर पाएंगे?

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर करवट ले रही है और साल 2027 के विधानसभा रण के लिए सूबे की राजधानी लखनऊ में सियासी बिसात तेजी से बिछाई जाने लगी है। राज्य में सत्ता की सीढ़ी चढ़ने या बचाने के लिए सियासी दलों ने अपने तरकश के सबसे धारदार तीर निकालने शुरू कर […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

संयम की कसौटी पर नेताओं की फिसलती जुबान

  UP Assembly Elections: अक्सर जब राजनीतिक मंचों पर शब्दों की मर्यादा टूटती है, तो बहस विकास और नीतियों से भटककर सिर्फ व्यक्तिगत छींटाकशी पर आ टिकती है। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिया गया बयान एक बार फिर इसी पुरानी और बीमार होती राजनीतिक संस्कृति को […]

Spread the love
Read More