चलती ट्रेन से लापता जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर का जोन्हा में मिला शव

नया लुक ब्यूरो

Ranchi: रांची से पटना जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान लापता हुए जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा से बरामद किया गया है। 31 वर्षीय देवपालिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे। उनके लापता होने के बाद से रेलवे पुलिस और सुरक्षा बल उनकी तलाश में जुटे थे। अब शव मिलने के बाद उनकी मौत की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

देवपालिक गुप्ता बीते 26 अक्टूबर को अपने दोस्त और सहकर्मी गौतम कुमार के साथ रांची से पटना जाने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन दोपहर करीब 2:25 बजे रांची स्टेशन से रवाना हुई थी। सफर के दौरान देवपालिक ने कुछ खाने के लिए पैंट्री कार जाने की बात कही, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटे।

काफी देर तक इंतजार करने के बाद उनके साथी ने पैंट्री कार और ट्रेन के अन्य कोच में उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। देवपालिक के लापता होने के बाद उनके साथियों ने मुरी जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाले। शुरुआती जानकारी के अनुसार, देवपालिक मुरी स्टेशन पर ट्रेन से उतरते हुए नहीं दिखे थे। उनका मोबाइल फोन भी बंद मिल रहा था।

मोबाइल की आखिरी लोकेशन के आधार पर तलाश

लापता युवक की तलाश के दौरान पुलिस ने ट्रेन में सफर कर रहे दो यात्रियों से पूछताछ भी की और मोबाइल की आखिरी लोकेशन का पता लगाया। लोकेशन रांची के जोन्हा इलाके में मिलने के बाद पुलिस ने वहां खोजबीन शुरू की। इसी दौरान देवपालिक का शव आज बरामद किया गया।

ये भी पढें

भारत-कनाडा प्रवासन वार्ताः भारतीय प्रवासियों के हितों और सुरक्षा पर विशेष जोर

मौत की वजह अब भी स्पष्ट नहीं

देवपालिक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह ट्रेन से लापता होने के बाद जोन्हा कैसे पहुंचे, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भारत-कनाडा प्रवासन वार्ताः भारतीय प्रवासियों के हितों और सुरक्षा पर विशेष जोर

शाहरुख खान के खूंखार लुक ने जीता दिल, ‘किंग’ की रिलीज डेट ने बढ़ाया उत्साह

लव रंजन की ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की वरुण शर्मा ने की तारीफ

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पद्मावती मंदिर में किए दर्शन

 

 

Spread the love

One thought on “चलती ट्रेन से लापता जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर का जोन्हा में मिला शव”

Comments are closed.

Untitled 7 copy
Crime News Uttar Pradesh

एक ही परिवार की तीन लोगों की हत्या से दहली राजधानी, इलाके में फैली सनसनी

चबूतरे के विवाद में ऋषभ ने तीन पड़ोसियों को गोलियों से भूना ब्राह्मणी टोला नौबस्ता में दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग हत्यारोपी गिरफ्तार, मौके से अवैध पिस्टल और कारतूस खोखा बरामद मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात, पुलिस कमिश्नर भी पहुंचे मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सआदतगंज क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: कार पार्किंग के विवाद में दो पक्षों के बीच गोलियों की हुई बौछार

गोली लगने से तीन लोगों की मौत, हत्यारोपी हिरासत में एक साथ तीन लोगों की हुई मौत से इलाके में फैली सनसनी संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता में सोमवार सुबह पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Crime News Entertainment

सैफ अली खान हमला केस: ट्रायल शुरू, नर्स ने आरोपी को पहचाना

New Delhi: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में अदालत में ट्रायल शुरू हो गया है। मामले की सुनवाई के दौरान परिवार की स्टाफ नर्स ने गवाही देते हुए आरोपी मोहम्मद शरीफुल की पहचान की। नर्स ने अदालत को जनवरी 2025 की उस रात की घटनाओं के बारे में बताया, जब […]

Spread the love
Read More