राजधानी में फिर भरोसे का कत्ल, नाबालिग नौकरानी निकली हत्यारिन

  • दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार, नाबालिग बालिका पुलिस संरक्षण में
  • चोरी करने के लिए नाबालिग लड़की ने पूर्व नौकरानी सहित तीन लोगों के दिया था घटना को अंजाम
  • पचास हजार रुपए कीमत के जेवरात, दो हजार रुपए की नकदी, मृतका का पासपोर्ट, कलाई घड़ी, गैस पासबुक, बैग, सूटकेस समेत अन्य सामान बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow: राजधानी में फिर अपनों ने ही भरोसे का कत्ल कर दिया। आशियाना क्षेत्र के सेक्टर के स्थित मकान नंबर 772 में रहने वाली जिस बुजुर्ग महिला नीरा गुप्ता की हत्या कर शव बेड के नीचे फर्श पर पड़ा मिला था उनकी जान किसी गैर नहीं बल्कि उनके घर में काम करने वाली नाबालिग बालिका ने पूर्व नौकरानी सहित तीन लोगों के साथ मिलकर ली थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का राजफाश करते हुए दो महिलाओं सहित तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि नाबालिग बालिका को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ कर रही है।जांच पड़ताल में सामने आया है कि बुजुर्ग महिला के घर में रखी नकदी और जेवरात देख इनकी नीयत खराब हो गई थी।

पुलिस को इनकी निशानदेही पर करीब पचास हजार रुपए कीमत के जेवरात, नकदी के अलावा अन्य सामान बरामद हुए हैं। आशियाना क्षेत्र के सेक्टर के स्थित मकान नंबर 772 में अकेली रहने वाली 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला नीरा गुप्ता की 27 अक्टूबर 2026 को हत्या कर बदमाशों ने घर में रखी नकदी, कीमती जेवरात व अन्य सामान लूट ले गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर लूटपाट करने तथा हत्या किए जाने की बात को सिरे से नकार दिया था, लेकिन दूसरे दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस के दावों की पोल खोल दिया था।रिपोर्ट में आया था कि नीरा गुप्ता की नेचुरल मौत नहीं बल्कि सिर पर वार और गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई तो पुलिस अफसर हरकत में आ गए।

पुलिस के आलाधिकारियों ने खूनी लुटेरों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई थी। इंस्पेक्टर आशियाना गजेन्द्र कुमार राय की सक्रिय हुई। इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय के मुताबिक छानबीन में शक घर में काम करने वाली नाबालिग बालिका की भूमिका सामने आने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा कि मृतका के घर में कीमती सामान देख उसे लालच आ गया और रवि प्रकाश रावत, मोनी रावत व सरिता रावत के साथ मिलकर चोरी करने की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने से पहले नाबालिग बालिका ने मृतका को भरोसे में दूध में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था।

ये भी पढें

यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे रोजगार जोन, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

इसके बाद रवि प्रकाश रावत के कहने पर सरिता रावत घर की दहलीज पर खड़ी होकर निगरानी करने लगी। तभी नाबालिग बालिका ने रवि व मोनी रावत के साथ मिलकर मौत की नींद सुलाने के बाद घर में रखी नकदी व आभूषण लूटपाट करने की बात स्वीकार किया है। पुलिस इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर शनिवार को नगराम थाना क्षेत्र स्थित अकरहुल गांव निवासी रवि प्रकाश रावत, बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र स्थित खैराकनकू निवासी मोनी रावत पुत्री सुधीर रावत व नगराम थाना क्षेत्र स्थित सुखलाल खेड़ा गांव निवासी सरिता रावत पुत्री रामप्रसाद को गिरफ्तार किया है, जबकि नाबालिग बालिका को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक गिरफ्तार मोनी रावत इससे पहले मृतका के घर काम कर चुकी थी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे रोजगार जोन, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

पंकज चौधरी ने गुड्डू खान को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री

पनियरा की आठ ग्राम पंचायतों में बिना सत्यापन 70.40 लाख का भुगतान

मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

 

 

Crime News Uttar Pradesh

तिहरे हत्याकांड की साज़िश रचने वाला फरार चल रहा 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला गिरफ्तार

फरार भतीजी दिव्या अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में हुई सनसनीखेज वारदात का मामला पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की हत्या में हंसनगर पुलिया तिकुनिया के पास से पुलिस ने दबोचा ए अहमद सौदागर Lucknow:  सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में 26 अक्टूबर 2026 की सुबह चबूतरा […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

श्री काशी विश्वनाथ धाम में जुटे देश-विदेश के 50 चित्रकार

अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ पद्मश्री हस्तियों की मौजूदगी में प्रदर्शनी का उद्घाटन Varanasi: धर्म, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति की प्राचीन नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर स्थित ललिता घाट पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय चित्रकला एवं छायाचित्र कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ। गंगा महासभा एवं ललित कला अकादमी के संयुक्त […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 98/2026 धारा 108, 352 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय गौतम पुत्र शंकर गौतम निवासी ग्राम परसासुमाली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग […]

Read More