‘अद्वैत’ से थमेगा वैश्विक संकट, छोड़नी होगी ‘जीरो-सम गेम’ की सोचः जयशंकर

New Delhi

शाश्वत तिवारी

New Delhi: संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर आयोजित ‘चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन’ में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक शांति और कूटनीति को लेकर भारत का स्पष्ट दृष्टिकोण साझा किया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मेलन के मुख्य विषय ‘अद्वैत’ (वन रियलिटी) पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि अद्वैत की अवधारणा हमें संकीर्ण सोच से बाहर निकालना सिखाती है।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार डॉ. जयशंकर ने रेखांकित किया कि ‘अद्वैत’ या ‘एक वास्तविकता’ का दर्शन हमें ‘जीरो-सम गेम’ (एक की जीत और दूसरे की हार) वाली मानसिकता को पूरी तरह त्यागने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा आज की वैश्विक परिस्थितियों में देशों को इस सोच से बाहर आकर सामूहिक, साझा, सामान्य हितों और हमारी आंतरिक एकता पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यह दर्शन सिखाता है कि पूरी मानवता एक दूसरे से जुड़ी हुई है, इसलिए वैश्विक कल्याण के लिए सह-अस्तित्व की भावना अनिवार्य है।

WhatsApp Image 2026 10 26 at 6.41.17 PM

दुनिया में चल रहे मौजूदा संघर्षों का हवाला देते हुए विदेश मंत्री ने आगाह किया कि शांति अविभाज्य है। दुनिया के किसी भी कोने में होने वाला युद्ध केवल वहीं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह हर जगह की शांति और स्थिरता के लिए एक गंभीर खतरा बन जाता है। डॉ. जयशंकर ने मजबूत शब्दों में दोहराया कि भारत हमेशा से किसी भी अंतरराष्ट्रीय विवाद या संकट के समाधान के रूप में ‘बातचीत और कूटनीति’ का पुरजोर समर्थक रहा है।

अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने बहुपक्षवाद में सुधारों की वकालत करते हुए कहा कि वैश्विक संकटों के समय अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को किनारे बैठकर केवल तमाशा देखने वाला मूकदर्शक नहीं बने रहना चाहिए। आतंकवाद और अन्य समकालीन चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए उन्होंने वैश्विक समुदाय से एकजुट और कड़ा रुख अपनाने का आह्वान किया। चिन्मय मिशन की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्टीफन प्रीसनर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

यूपी वोटर लिस्ट में अनुवाद की गलती पर विवाद
Sony MAX पर ‘अल्फा’ का प्रीमियर 31 अक्टूबर को

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “‘अद्वैत’ से थमेगा वैश्विक संकट, छोड़नी होगी ‘जीरो-सम गेम’ की सोचः जयशंकर”

Comments are closed.

New York
International

अल्पसंख्यक प्रोपगैंडा बंद कर PoK खाली करे पाक

शाश्वत तिवारी New York: भारत ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की तीसरी समिति में एक बार फिर पाकिस्तान के दुष्प्रचार को ध्वस्त करते हुए अल्पसंख्यकों के अधिकारों और क्षेत्रीय अखंडता पर अपना कड़ा रुख स्पष्ट किया है। अल्पसंख्यक मुद्दों पर विशेष प्रतिवेदक के साथ आयोजित संवादात्मक चर्चा में भाग लेते हुए संयुक्त राष्ट्र […]

Spread the love
Read More
Moscow
homeslider International Technology

मेड इन रशिया फोरम 16 नवंबर को मॉस्को में, हाईटेक और नवाचार पर जोर

Moscow: अंतरराष्ट्रीय निर्यात फोरम ‘मेड इन रशिया’ का आयोजन 16 नवंबर 2026 को मॉस्को स्थित राष्ट्रीय केंद्र ‘रशिया’ में किया जाएगा। इस वर्ष फोरम का मुख्य केंद्र उच्च प्रौद्योगिकी, तकनीकी नवाचार और आधुनिक समाधानों का निर्यात होगा। कार्यक्रम में रूसी कंपनियों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने और विदेशी साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने […]

Spread the love
Read More
International

फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमानों की टक्कर में चार पायलटों की मौत

Philippines:  फिलीपींस की वायुसेना में एक दर्दनाक विमान हादसा सामने आया है। प्रशिक्षण के दौरान वायुसेना के दो SF-260 ट्रेनर विमान हवा में टकरा गए। इस दुर्घटना में चारों पायलटों की मौत हो गई। हादसे के बाद वायुसेना ने एहतियाती कदम उठाते हुए SF-260 विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी है। अब इन विमानों […]

Spread the love
Read More