उत्तर प्रदेश में संपत्तियों की पहचान और नामांतरण प्रक्रिया होगी आसान

Lucknow
  • अब रजिस्ट्री के बाद स्वतः होगा नामांतरण
  • यूपी में प्रॉपर्टी आईडी और ऑनलाइन सत्यापन पर जोर
  • नगर निकायों में ई-नगरसेवा पोर्टल पर 56.57 लाख संपत्तियां पोर्टल पर दर्ज

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संपत्ति संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में यूनिक प्रॉपर्टी आईडी के सृजन, संपत्ति पंजीकरण के समय स्वामित्व संबंधी अभिलेखों के परीक्षण, रजिस्ट्री के बाद स्वतः नामांतरण, अभिलेखों के ऑनलाइन प्रमाणीकरण तथा साइबर तहसील और राजस्व संहिता की धारा-34 से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

यूनिक प्रॉपर्टी आईडी से संपत्तियों की होगी विशिष्ट पहचान

बैठक में यूनिक प्रॉपर्टी आईडी व्यवस्था के संबंध में बताया गया कि प्रदेश में विभिन्न प्रकार की संपत्तियों की पहचान और अभिलेखों के प्रबंधन के लिए अलग-अलग विभागों द्वारा कार्य किया जा रहा है। कृषि भूमि के लिए खसरा संख्या आधारित यूनिक प्रॉपर्टी आईडी उपलब्ध है, जबकि आबादी की भूमि के लिए 13 अंकों की यूनिक प्रॉपर्टी आईडी यानी घरौनी भी तैयार की जा रही है। आवास और औद्योगिक विकास विभाग भी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आने वाली संपत्तियों की यूनिक प्रॉपर्टी आईडी तैयार कर रहे हैं। नगर विकास विभाग की ओर से प्रस्तुत जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 75 जिला मुख्यालयों के नगर निकायों में ई-नगरसेवा पोर्टल पर 34.70 लाख संपत्तियां दर्ज हो चुकी थीं और इनके लिए 17 अंकों की यूनिक प्रॉपर्टी आईडी सृजित की जा रही थी। बैठक में यह भी बताया गया कि ई-नगरसेवा पोर्टल पर कुल 71 में से 75 नगर निकायों में आईडी सृजन का कार्य हो चुका है तथा 56.57 लाख संपत्तियां पोर्टल पर दर्ज हैं।

Photo Credit: ETV Bharat

नक्शा परियोजना से संपत्तियों के स्वामित्व का होगा सत्यापन

नगरीय संपत्तियों के लिए नक्शा परियोजना के अंतर्गत यूनिक प्रॉपर्टी आईडी विकसित करने की प्रक्रिया भी समीक्षा के केंद्र में रही। इस परियोजना के तहत पायलट के रूप में 10 नगर निकायों का चयन किया गया है। इनमें से पांच निकायों—गोरखपुर नगर निगम, झांसी नगर निगम, नगर पालिका परिषद नवाबगंज (बाराबंकी), हरदोई और चित्रकूटधाम—में ई-नगरसेवा और नक्शा, दोनों व्यवस्थाओं की यूनिक प्रॉपर्टी आईडी लागू की जानी है।

Property Tax Admin Dashbaord :::

बैठक में स्पष्ट किया गया कि नक्शा परियोजना का उद्देश्य प्रत्येक संपत्ति के लिए अर्बन प्रॉपर्टी कार्ड तैयार करना है, जिससे संपत्ति के वैधानिक स्वामित्व की पुष्टि करने में सहायता मिलेगी। वहीं, ई-नगरसेवा पोर्टल की 17 अंकों की आईडी का उपयोग संपत्ति कर के निर्धारण और वसूली के लिए किया जाता है। दोनों पोर्टलों के बीच समन्वय के लिए राज्य स्तर के ई-नगरसेवा डेटाबेस और केंद्र स्तर के नक्शा डेटाबेस के मध्य सीधे API एकीकरण की व्यवस्था की गई है। इससे अभिलेखों का वास्तविक समय में सत्यापन और संपत्ति के पंजीकरण के बाद स्वतः नामांतरण की प्रक्रिया को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। नक्शा के चयनित 10 नगर निकायों में कार्य पूरा करने का लक्ष्य 31 दिसंबर 2026 निर्धारित किया गया है।

ये भी पढें

Sony MAX पर ‘अल्फा’ का प्रीमियर 31 अक्टूबर को

संपत्ति की बिक्री के अधिकार के लिए मान्य अभिलेख होंगे चिह्नित

संपत्ति के क्रय-विक्रय में स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों की अहम भूमिका को देखते हुए बैठक में मान्य अभिलेखों को चिह्नित करने के विषय पर भी चर्चा हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति के विक्रय के अधिकार को प्रथम दृष्टया प्रमाणित करने के लिए खतौनी और घरौनी को मान्य अभिलेख के रूप में चिह्नित किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर विकास, आवास एवं शहरी नियोजन तथा औद्योगिक विकास विभाग भी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संपत्तियों के विक्रय अधिकार की पुष्टि के लिए मान्य अभिलेखों की पहचान करें। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने बताया कि भवन मानचित्र स्वीकृत करने की प्रक्रिया स्वामित्व का निर्धारण होने के बाद ही की जाती है। विकास प्राधिकरणों, परिषदों और अन्य संस्थाओं द्वारा आवंटित भूमि या संपत्ति के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उनके अभिलेखों में उपलब्ध हैं। आवंटन पत्र, रजिस्ट्री, बैनामा और लीज डीड जैसे दस्तावेज इन मामलों में स्वामित्व के मान्य साक्ष्य हैं।

अभिलेखों के ऑनलाइन प्रमाणीकरण के लिए समिति गठित

राजस्व अभिलेखों के ऑनलाइन प्रमाणीकरण, अद्यतन और एकीकरण की प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए बैठक में समिति और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने पर जोर दिया गया। निर्णय के अनुसार, अभिलेखों में विवाद होने अथवा संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया भी स्पष्ट की जाएगी। इस संबंध में महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में समिति का गठन पाँच अक्टूबर 2026 को किया जा चुका है।

ये भी पढें

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

समिति में राजस्व परिषद और राजस्व विभाग के सक्षम अधिकारियों को भी सदस्य के रूप में शामिल किया जाना है। समिति अपनी रिपोर्ट राजस्व परिषद को प्रस्तुत करेगी, जिसके बाद राजस्व विभाग आवश्यक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करेगा। अन्य विभागों को भी अपने स्तर पर एसओपी तैयार करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। आवश्यकता के अनुसार स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों का सहयोग लिया जा सकेगा। इससे विभिन्न विभागों में संपत्ति संबंधी अभिलेखों के सत्यापन और अद्यतन के लिए एक स्पष्ट प्रक्रिया विकसित करने में सहायता मिलेगी।

रजिस्ट्री के बाद स्वतः नामांतरण की दिशा में पहल

बैठक का एक प्रमुख विषय संपत्ति की रजिस्ट्री के बाद स्वतः नामांतरण की व्यवस्था लागू करना रहा। इसके लिए विभिन्न विभागों के अंतर्गत आने वाली पायलट संस्थाओं का चयन किया जाना है। राजस्व विभाग को कुछ राजस्व गांवों, नगर विकास विभाग को कम से कम एक नगर निकाय तथा औद्योगिक विकास विभाग को यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण अथवा किसी अन्य उपयुक्त औद्योगिक विकास प्राधिकरण का चयन करना है। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की ओर से लखनऊ विकास प्राधिकरण का चयन किया गया है। चयनित संस्थाओं को स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की प्रणाली से API के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसके परिणामस्वरूप पंजीकृत दस्तावेजों से संबंधित आवश्यक डेटा और विवरण संबंधित संस्थाओं को स्वतः उपलब्ध हो सकेंगे।

रजिस्ट्री से नामांतरण तक अब पूरी प्रक्रिया डिजिटल... अब रजिस्ट्री से लेकर नामांतरण तक की प्रक्रिया स्वतः पारदर्शी और त्वरित रूप से पूरी ...

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

यूपी वोटर लिस्ट में अनुवाद की गलती पर विवाद

एक ही परिवार की तीन लोगों की हत्या से दहली राजधानी, इलाके में फैली सनसनी

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

 

 

 

Spread the love

One thought on “उत्तर प्रदेश में संपत्तियों की पहचान और नामांतरण प्रक्रिया होगी आसान”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

यूपी वोटर लिस्ट में अनुवाद की गलती पर विवाद

वोटर लिस्ट विवाद पर यूपी CEO का विवादित बयान Lucknow: उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में नामों के गलत अनुवाद का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। विधान परिषद चुनाव की वोटर लिस्ट में ‘रामहित यादव’ का नाम कथित तौर पर गलत अनुवाद के कारण ‘राम ने यादव को मारा’ दर्ज […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

महर्षि वाल्मीकि को नमन, वैदिक मंत्रों से CM योगी का स्वागत Kanpur: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कानपुर के बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान दो महंतों ने पूजन संपन्न कराया। लव-कुश आश्रम […]

Spread the love
Read More
Untitled 7 copy
Crime News Uttar Pradesh

एक ही परिवार की तीन लोगों की हत्या से दहली राजधानी, इलाके में फैली सनसनी

चबूतरे के विवाद में ऋषभ ने तीन पड़ोसियों को गोलियों से भूना ब्राह्मणी टोला नौबस्ता में दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग हत्यारोपी गिरफ्तार, मौके से अवैध पिस्टल और कारतूस खोखा बरामद मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात, पुलिस कमिश्नर भी पहुंचे मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सआदतगंज क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला […]

Spread the love
Read More