
शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का किया आह्वान
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Gorakhpur : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को अपना संकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान,अधिकारों की रक्षा, सेवा सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए वह निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
डॉ. संजयन त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके हितों की आवाज को बुलंद करना उनकी प्राथमिकता है। शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की बहाली को शिक्षक हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए इस दिशा में संघर्ष जारी रखने की बात कही।
उन्होंने शिक्षक साथियों, प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधकों से शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाना जरूरी है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस
फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम धर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद
राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप
आखिर राधा रानी के चरणों को क्यों रखा जाता है ढककर?
झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने DGP तदाशा मिश्रा के खिलाफ खोला मोर्चा
लद्दाख में 3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
लद्दाख में 3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
मोहनलालगंज: गला कसकर पत्नी को बेरहमी से मार डाला
पंचायत चुनाव पर हाई कोर्ट के निर्देश का कांग्रेस ने किया स्वागत


One thought on “शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन बहाली हमारा पहला लक्ष्य – डॉ. संजयन त्रिपाठी”
Comments are closed.