रायडर: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की सराहनीय पहल

dara singh chahihan

हेडिंग: AIG जेल प्रशासन की मनमानी और वसूली पर लगेगा अंकुश!

क्रॉसर: मोटी रकम लेकर कमाऊ जेलों पर भेजे जा रहे अधिकारी और कर्मी

क्रॉसर: विशेष ड्यूटी लगाने से पूर्व जेलमंत्री को देना होगा ब्यौरा

राकेश निडर

Lucknow :  प्रदेश के कारागार विभाग में अधिकारियों और कर्मियों से मोटी रकम लेकर विशेष ड्यूटी लगाने वाले AIG जेल प्रशासन की मनमानी और वसूली पर अंकुश लगेगा। यह बात प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने एक खास बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि इस बात की लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि AIG जेल प्रशासन मोटी रकम लेकर अधिकारियों की मनमाने तरीके से कमाऊ जेलों पर विशेष ड्यूटी लगा रहे है। एआईजी प्रशासन की इस मनमानी पर अंकुश लगाया जाएगा।

कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि AIG जेल प्रशासन से अभी तक विभाग में अधिकारियों और जेल सुरक्षाकर्मियों की लगाई गई विशेष ड्यूटियों का ब्यौरा तलब किया जाएगा। इसके साथ ही अब विशेष ड्यूटी लगाने से पहले उन अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की सूची भेजनी होगी जिनकी ड्यूटी लगनी होगी। संस्तुति के बाद ही किसी अधिकारी और कर्मी की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों कारागार मुख्यालय के AIG हे प्रशासन धर्मेंद्र सिंह ने वर्ष 2023 में कानपुर नगर जेल से एक बंदी की फरारी के मामले में निलंबित हुए जेलर मनीष कुमार को बहाल होने के बाद पुनः कानपुर नगर जेल पर वापस कर दिया। कुछ दिन पहले अधीक्षक की शिकायत पर जेलर मनीष कुमार की पहले बुलंदशहर फिर मऊ जेल पर ड्यूटी लगा दी गई। करीब डेढ़ माह मऊ जेल पर रहने के बाद एक बार फिर उन्होंने धनबल पर अपनी ड्यूटी मऊ से मेरठ जेल पर लगवा ली। एक साल पहले मेरठ जेल पर तैनात हुए जेलर को बगैर किसी शिकायत के मऊ जेल भेज दिया गया। इसी प्रकार जौनपुर जेल पर तैनात जेलर अजय राय, एटा जेल पर तैनात जेलर प्रदीप कश्यप को विभिन्न जेलों पर ड्यूटी लगाने के बाद उन्हीं जेलों पर वापसी कर दी गई है। इसके अलावा कासगंज जेलर को भी कमाऊ जेल पर भेज दिया गया है।बॉक्स

विशेष ड्यूटी लगाएं जाने का कोई प्रावधान ही नहीं!

प्रदेश के नए जेल मैनुअल में विशेष ड्यूटी लगाए जाने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बाद भी एआईजी जेल प्रशासन वसूली कर लगातार अधिकारियों की ड्यूटी लगा रहे है। सूत्रों का कहना है कि विशेष ड्यूटी दो या तीन माह के लिए लगाई जाती है। प्रत्येक माह में पेशगी पहुंचाने वाले अधिकारियों को निर्धारित समयावधि पूरी होने के बाद भी वापस नहीं किया जाता है जबकि पेशगी नहीं देने वाले अधिकारियों को वापस कर दिया जाता है। कानपुर नगर और जौनपुर जेल इसका जीता जागता उदाहरण है। मोटी रकम देने वालों को कमाऊ जेल पर पहुंचाने के लिए कई कई बार ड्यूटी बदल भी दी जाती है। इस संबंध में कई प्रयासों के बाद भी एआईजी जेल प्रशासन धर्मेंद्र सिंह से बात नहीं हो पाई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मेरठ: नासिक में सराफा लूट करने वाला राहुल वैद अंबाला से गिरफ्तार

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

CJI सूर्यकांत ने राहुल-खड़गे से मिलने से किया इनकार, 13 अक्टूबर को सुनवाई

दिल्ली में शुरू हुई ग्लोबल थ्रिलर फिल्म ‘लिबरेशन’ की शूटिंग

DM गौरव सिंह सोगरवाल ने लेहड़ा मंदिर में टेका मत्था
90 के दशक में अलका याज्ञनिक क्यों थीं पहली पसंद? रमेश तौरानी ने बताई वजह

90 के दशक में अलका याज्ञनिक क्यों थीं पहली पसंद? रमेश तौरानी ने बताई वजह

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की 10 मांगें, SIR पर रोक से लेकर अधिकारियों पर कार्रवाई तक की मांग

राहुल गांधी की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR पर रोक और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग; जानें 10 बड़े मुद्दे New Delhi : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी और कानूनी चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट […]

Spread the love
Read More
LPG Price Today
Business homeslider Uttar Pradesh

13 अक्टूबर LPG Price: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, देखें दिल्ली से पटना तक के दाम

LPG Price Today: 13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का मिल रहा घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर? यहां देखें रेट LPG Cylinder Price Today, 13 October 2026: त्योहारों का सीजन नजदीक आने के साथ घरों में रसोई गैस की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में घरेलू बजट बनाने से पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत जानना […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिकरूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी- निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। वृषभ : आज का […]

Spread the love
Read More