
ए अहमद सौदागर
Lucknow : यूपी STF ने मुरादाबाद से 50 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित वांछित आरोपी इरफान उर्फ पुरबिया को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ नें जनपद मुरादाबाद के थाना मूढापाण्डे में दर्ज मुकदमा में वांछित चल रहे इस इनामी की तलाश थी।एसटीएफ को काफी दिनों से विभिन्न जिलों में वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों की जानकारी मिल रही थी।
इसी को लेकर STF मुख्यालय के अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर उपनिरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने रेलवे स्टेशन मूढापाण्डे रोड, जनपद मुरादाबाद से इरफान को धर दबोचा।पकडा गया आरोपी इरफान उर्फ पुरबिया निवासी लालूवाला, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद है ।
पूछताछ में आरोपी नें बताया कि 26 जून 2020 को थाना मूढापाण्डे पर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र में छिपकर रह रहा था। कुछ दिन पहले ही मुरादाबाद वापस आया था।
गिरफ्तार आरोपी को थाना मूढापाण्डे में दाखिल किया गया है।पकड़े गये आरोपी के विरुद्ध आठ मुकदमे दर्ज है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
एसटीएफ नें चमेट ऐप से अवैध वसूली करने वाला गैंग पकड़ा
मुठभेड़:तीन जिलों में चार बदमाश घायल
ठाकुरगंज: युवक-युवती ने गोमती नदी में लगाई छलांग
IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में रन बरसने की उम्मीद, अय्यर-सैमसन पर नजरें
अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला
अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला
IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में रन बरसने की उम्मीद, अय्यर-सैमसन पर नजरें

