
खबर मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
पुलिस गोताखोरों एवं SDRF टीम के साथ तलाश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली
प्रेमी-युगल होने की आंशका, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
ए अहमद सौदागर
Lucknow : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित गोमती नदी में रविवार को युवक और युवती के छलांग लगाने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF टीम के साथ उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। दोनों युवक-युवती कहां के रहने वाले हैं इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस का कहना है कि नदी से मिलने के बाद ही साफ होगा कि दोनों कहां के रहने वाले हैं और दोनों के बीच क्या संबंध है।
वहीं ऐसा लग रहा है कि दोनों प्रेमी-युगल हैं और परिवार के डर से गोमती नदी में कूद कर जान देने की आंशका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।
बताते चलें कि रविवार सुबह करीब 11 बजे थाना ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित गोमती नदी में एक युवक और युवती को छलांग लगाते देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज के मुताबिक स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF टीम के साथ दोनों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों के मिलने के बाद ही साफ होगा कि यह कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं। पुलिस गोताखोरों और SDRF टीम की मदद से दोनों की तलाश कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
काशी में संस्कृति संसद 2026 का आयोजन, संस्कृति और राष्ट्र पर होगा मंथन
कैफे मालिक शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे के जानी दुश्मन बनने की क्या थी वजह?
‘रामायणम्’ से राजा दशरथ और भगवान राम के नए पोस्टर्स रिलीज, भावुक हुए फैंस
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट
दशहरा, दीपावली और छठ पर नेपाल के 17 सीमा नाकों पर बढ़ी चौकसी


2 thoughts on “ठाकुरगंज: युवक-युवती ने गोमती नदी में लगाई छलांग”
Comments are closed.