बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर: पीसी मीणा

Lucknow
  • राजधानी की जिला जेल में ‘मनोसामाजिक सेवा केंद्र’ का शुभारंभ
  • बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य, कल्याण एवं पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Lucknow: जिला कारागार लखनऊ में बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य, कल्याण, पुनर्वास एवं समाज में पुनर्समावेशन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, लखनऊ के सहयोग से ‘मनोसामाजिक सेवा केंद्र (Psycho-Socio Care Centre for Rehabilitation and Reintegration)’ की स्थापना की गई।

केंद्र का उद्घाटन P.C. मीना, महानिदेशक, कारागार प्रशासन ने किया। महानिदेशक ने केंद्र का रिबन काटकर एवं शिलान्यास कर शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का उद्देश्य बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहयोग, मनोसामाजिक परामर्श, भावनात्मक सहायता तथा पुनर्वास एवं समाज की मुख्यधारा में पुनर्समावेशन के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों/प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित बंदियों को केंद्र की सुविधाओं एवं इसके उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी गई।

WhatsApp Image 2026 10 09 at 10.53.39 AM

कार्यक्रम में वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके जायसवाल, जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, सुनील दत्त मिश्रा, अभय शुक्ला सहित कारागार विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के दीपेन्द्र सिंह ,शक्ति प्रकाश, देविका राजे उपस्थित रहे। उद्घाटन से पूर्व महानिदेशक P.C. मीना ने जिला कारागार के अस्पताल वार्ड का निरीक्षण कर वहां भर्ती बंदी मरीजों से संवाद किया तथा चिकित्साधिकारी द्वारा बंदियों के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली।

ये भी पढें

LPG Price Today: LPG, CNG और PNG के नए रेट जारी, जानें आज आपके शहर में कितनी है कीमत

उन्होंने बंदी मरीजों को फल वितरित किए। इसके बाद महानिदेशक ने महिला बैरक का भ्रमण कर महिला बंदियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को भी फल वितरित किए। यह पहल कारागारों में सुरक्षा एवं अनुशासन के साथ-साथ बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य, मानवीय गरिमा, कल्याण और प्रभावी पुनर्वास को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

2. कभी था क्रिकेट का चमकता सितारा, फिर लगा 12 साल का बैन; जानें पूरी कहानी

अमेरिका का 8 IT कंपनियों पर एक्शन, भारतीयों का ग्रीन कार्ड अटकेगा?

दुर्गा पूजा-दशहरा पर डीसीपी पूर्वी के नेतृत्व में पुलिस की पैदल गश्त

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर: पीसी मीणा”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ में डबल मर्डर: पत्नी-बेटी की हत्या कर होमगार्ड ने किया सरेंडर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई। कृष्णानगर थाना क्षेत्र के भोलाखेड़ा में एक होमगार्ड ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

दरक गया माया का गढ़, कांशीराम की साख बचाने की कवायद में बसपा

पार्टी के सामने बड़ा सवाल: क्या 2027 से पहले अपना खोया जनाधार वापस जुटा पाएंगी मायावती? छह चुनावी हार, संसद में घटता प्रतिनिधित्व और बिखरता संगठन कांशीराम की विरासत के सहारे नौ अक्टूबर को शक्ति प्रदर्शन क्या रैली की भीड़ वोट बैंक में बदल पाएगी? भौमेंद्र शुक्ल Lucknow:  साल 2007 से 2012 तक उत्तर प्रदेश […]

Spread the love
Read More
Varanasi
homeslider Politics Uttar Pradesh

नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 सीटों पर जीत का दिया मंत्र

Varanasi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (MLC) चुनावों में प्रदेश की सभी 11 सीटों […]

Spread the love
Read More