
दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, चिनहट में DCP पूर्वी ने किया पैदल गश्त
ए अहमद सौदागर
Lucknow : आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर पुलिस ने पूरे चिनहट क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसी कड़ी में DCP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के निर्देशन में एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ गुरुवार को चिनहट बाजार के अलावा पूरे क्षेत्रों में पैदल गश्त किया।

पूर्वी जोन में गुरुवार शाम को DCP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के निर्देशन एवं एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय के देखरेख में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ रामलीला मैदान, रामायणी सभा सहित कई प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त किया।
इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व पर सुरक्षा को लेकर लोगों से बातचीत कर पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए दिशानिर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा एवं ACP विभूतिखंड सौम्या ने इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम के साथ क्षेत्र में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीला स्थलों तथा रावण दहन स्थलों का गहनता से निरीक्षण किया।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, भीड़भाड़ प्रबंधन का भी जायजा लिया। इस दौरान डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा और ACP विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने मातहतों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
लखनऊ जिला जेल में मनोसामाजिक सेवा केंद्र शुरू
चुनौती: जांच की आंच में तपती पुलिस, बीस दिन बाद भी नहीं मिले बुजुर्ग महिला छिदाना के हत्यारे
महाकुंभ 2025 पर डॉक्यूमेंट्री के नाम पर 7 करोड़ की ठगी
आज ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य
नवागत खंड शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार मिश्र का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत
यूएन में भारत का पाकिस्तान पर तंज, बोला- ‘खोखली जीत’ मुबारक
SIR के समर्थन में 42 पूर्व जजों ने लिखा खुला खत
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज, आज देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन
बेखौफ अपराधी: मड़ियांव में एक व्यक्ति का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
छोटे से गमले में उगाएं खूबसूरत हरसिंगार, जानें परिजात का पौधा लगाने का तरीका
धनतेरस से पहले सोने के भाव में बड़ी गिरावट? जानें क्या है अनुमान


2 thoughts on “दुर्गा पूजा-दशहरा पर डीसीपी पूर्वी के नेतृत्व में पुलिस की पैदल गश्त”
Comments are closed.