
मुख्य आरोपी को ईओडब्ल्यू नें मुंबई से किया गिरफ्तार
ए अहमद सौदागर
Lucknow : महाकुंभ 2025 पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को ईओडब्ल्यू ने मुंबई से गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता पुनीत सिक्का निदेशक मैसर्स आईक्यू ने डॉक्यूमेंट्री के लिये 2 जनवरी 2025 को मैसर्स इंक पिक्चर्स और एमकोड वेंचर्स एलएलपी के साथ अनुबंध किया था। परियोजना के लिये 5.60 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। आरोप है कि आरोपियों ने कूटरचित बिल, फर्जी अनुबंध और भ्रामक दस्तावेजों से धन का दुरुपयोग किया और डॉक्यूमेंट्री भी तैयार नहीं की।
जांच में सामने आया कि कर्मचारियों के भोजन-कैटरिंग के नाम पर करीब 75 लाख के हस्तलिखित फर्जी बिल लगाकर भुगतान लिया गया। काम रोकने की धमकी देकर 20 लाख की वसूली की गई और शूटिंग-स्टूडियो किराये के नाम पर अतिरिक्त मांग की गई। 50 टीबी से अधिक फुटेज चोरी कर करीब सात करोड़ रुपये के गबन का आरोप है।
साक्ष्यों की समीक्षा के बाद इंद्रजीत नट्टोजी और पांच अन्य के खिलाफ छल, कूटरचना, विश्वासघात, वसूली और धमकी के आरोप पाये गये। फरार चल रहे मुख्य आरोपी इंद्रजीत नट्टोजी पुत्र बालाचन्द्रा निवासी अंधेरी वेस्ट मुंबई को 6 अक्टूबर को वर्सोवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। विधिक कार्रवाई जारी है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
चुनौती: जांच की आंच में तपती पुलिस, बीस दिन बाद भी नहीं मिले बुजुर्ग महिला छिदाना के हत्यारे
NDA मतलब नौकरी देंगे अलायंस, पहले था प्रदेश डुबाओ अलायंस: मुख्यमंत्री योगी
दुर्गा पूजा-दशहरा पर सुरक्षा को लेकर चिनहट इंस्पेक्टर ने की बैठक
बेटी की हत्या पर भड़की मां, हत्यारों को दें फांसी
नाना पाटेकर के निधन पर राज ठाकरे भावुक, बोले- उनकी कमी हमेशा खलेगी
लद्दाख में पहली स्नो लेपर्ड सफारी शुरू, करीब से दिखेंगे हिम तेंदुए

