चुनौती: जांच की आंच में तपती पुलिस, बीस दिन बाद भी नहीं मिले बुजुर्ग महिला छिदाना के हत्यारे

अधिकारियों के पेंच कसने के बाद भी संगीन घटनाओं की जांच पड़ताल में नहीं बढ़ रहे कदम

हवा में पुलिस चला रही तीर, परिजनों को मिल रही निराशा

खुर्रमपुर गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow : कहते हैं कि अपराधी मौका-ए-वारदात पर कोई न कोई सुबूत जरुर छोड़ता है। पुलिस उसके सहारे गुनाहगार तक पहुंच जाती है। छानबीन में सामने आए तथ्य वारदात की तह तक पहुंचने में पुलिस को मदद करते हैं, लेकिन राजधानी पुलिस के लिए इन दिनों अपराधियों तक पहुंचना और साक्ष्य संकलन चुनौती साबित हो रहा है। यही वजह है कि पुलिस के जिम्मेदार अफसरों को आए दिन समीक्षा बैठक कर मातहतों के पेंच कसने पड़ रहे हैं।

NDA मतलब नौकरी देंगे अलायंस, पहले था प्रदेश डुबाओ अलायंस: मुख्यमंत्री योगी

उदाहरण के तौर पर नजर डालें तो 18 सितंबर 2026 की रात बंथरा थाना क्षेत्र स्थित खुर्रमपुर गांव में घर में अकेली रह रहीं 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला छिदाना गौतम की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्यारों ने मौत की नींद सुलाने के बाद भाग निकले थे। इस सनसनीखेज मामले का राजफाश करने के लिए पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सर्विलांस से लेकर जमीनी मुखबिर तंत्र के सहारे खोजबीन की, लेकिन बीस दिन गुजरने के बाद भी पुलिस इस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी कि आखिर छिदाना गौतम की जान किसने और क्यों ली।

हालांकि लखनऊ पुलिस के लिए यह कोई पहली नाकामी नहीं, इससे पहले भी हुई कई संगीन घटनाओं के मामले में फेल साबित हुई है। कातिलों की तलाश में पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन आज तक खून बहाने वाले हत्यारों की गर्दन तक पहुंचने में नाकाम रही। गौर करें तो काकोरी क्षेत्र स्थित इब्राहिमपुर मदारपुर गांव में एक महिला की हत्या कर लाश मिली थी। इस सनसनीखेज वारदात के मामले में अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

NDA मतलब नौकरी देंगे अलायंस, पहले था प्रदेश डुबाओ अलायंस: मुख्यमंत्री योगी

गुरु रामदास जयंती कल 

दुर्गा पूजा-दशहरा पर सुरक्षा को लेकर चिनहट इंस्पेक्टर ने की बैठक

नाना पाटेकर: बेबाक आवाज का अंत, किरदारों में हमेशा जिंदा रहेंगे

विराट के आउट होने पर खाना छोड़ देते थे नाना पाटेकर, दी भावुक श्रद्धांजलि

लद्दाख में पहली स्नो लेपर्ड सफारी शुरू, करीब से दिखेंगे हिम तेंदुए

बेखौफ अपराधी: मड़ियांव में एक व्यक्ति का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Spread the love

2 thoughts on “चुनौती: जांच की आंच में तपती पुलिस, बीस दिन बाद भी नहीं मिले बुजुर्ग महिला छिदाना के हत्यारे”

Comments are closed.

Crime News

दुर्गा पूजा-दशहरा पर सुरक्षा को लेकर चिनहट इंस्पेक्टर ने की बैठक

पंडालों में CCTV कैमरे और अग्निशमन उपकरण जरूरी नियम-कानून व गाइडलाइन का पालन कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की ए अहमद सौदागर Chinhat Durga Puja : चिनहट कोतवाली परिसर में आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Jhansi
Crime News Uttar Pradesh

बेटी की हत्या पर भड़की मां, हत्यारों को दें फांसी

Jhansi: झांसी में 19 वर्षीय युवती चंचल की हत्या के बाद उसके माता-पिता का दर्द और गुस्सा सामने आया है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटे बाद आरोपी कमल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। हालांकि, मृतका के माता-पिता का कहना […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बेखौफ अपराधी: मड़ियांव में एक व्यक्ति का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

नामजद रिपोर्ट दर्ज, पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही जांच-पड़ताल ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अगवा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर अगवा किए गए […]

Spread the love
Read More