महराजगंज में सपा का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Maharajganj

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को महराजगंज जिला मुख्यालय पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने की, जबकि इसका संयोजन सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने किया। सपा कार्यालय से शुरू हुआ पैदल मार्च जिला परिषद मार्केट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और आंबेडकर पार्क पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर नमन किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन किया गया।

Ganesh Shankar Pandey (@gsppaniyara319) • Facebook

गणेश शंकर पांडेय

मार्च आगे बढ़कर सक्सेना चौक पहुंचा, जहां सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। हालांकि सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में मौजूद पुलिस टीम ने पुतला दहन को रोकने में काफी मशक्कत भी की पर सफल नहीं हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक भी हुई।

ये भी पढें

नाना पाटेकर: बेबाक आवाज का अंत, किरदारों में हमेशा जिंदा रहेंगे

प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’, ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’, ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ और ‘समाजवादी पार्टी जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए। पुलिस द्वारा पुतला फूंकने से रोकने पर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष कुंवर यज्ञदत्त ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। स्थिति को देखते हुए पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील की।

ये भी पढें

जमीन से आसमान तक जियो नई छलांग

इसके बाद सपा कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए मऊपाकड़ पहुंचे, जहां प्रदर्शन का समापन हुआ। यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष की ओर से चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि निर्वाचन आयोग और भाजपा इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

जमीन से आसमान तक जियो नई छलांग

नवागत खंड शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार मिश्र का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत

तीन बागी विधायकों से बढ़ी अखिलेश की टेंशन, 14 को जाएंगे भाजपा में

 

Spread the love

One thought on “महराजगंज में सपा का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

NDA मतलब नौकरी देंगे अलायंस, पहले था प्रदेश डुबाओ अलायंस: मुख्यमंत्री योगी

लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने कुशल खिलाड़ी कोटे से चयनित 470 खिलाड़ियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 43 उपनिरीक्षक और 427 आरक्षी बने प्रमोशन कोई टाल नहीं सकता, जो टालेगा उसे ही टाल देंगे: मुख्यमंत्री योगी युवा शराब और सपा से सावधान रहें, दोनों ने प्रदेश को बर्बाद किया: मुख्यमंत्री योगी समाजवादी पार्टी ने 10 […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

नवागत खंड शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार मिश्र का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत

Barabanki: विकासखंड सिद्धौर में नवागत खंड शिक्षाधिकारी श्री कमलेश कुमार मिश्र जी के आगमन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक सिद्धौर द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री जंग बहादुर वर्मा जी ने किया। समारोह में विकासखंड सिद्धौर के विभिन्न विद्यालयों से सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उपस्थित […]

Spread the love
Read More
Rebel BJP MLAs
Politics Uttar Pradesh

तीन बागी विधायकों से बढ़ी अखिलेश की टेंशन, 14 को जाएंगे भाजपा में

Rebel BJP MLAs: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी को झटका लग सकता है। सपा के तीन बागी विधायक 14 अक्टूबर को अमेठी के गौरीगंज में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने की तैयारी में हैं। इनमें राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी के नाम शामिल हैं। […]

Spread the love
Read More