
नगर अध्यक्ष संतोष के नेतृत्व मे व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी
नौतनवां को सौंपा ज्ञापन
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: UPI भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नौतनवां नगर इकाई के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी नौतनवां कुणाल को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम ज्ञापन सौंपा।
नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने कहा कि UPI भुगतान पर प्रस्तावित MDR से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने सरकार से इस व्यवस्था को वापस लेने की मांग की।
ये भी पढें
व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बाद उस पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाना छोटे और मध्यम व्यापारियों के हित में नहीं है। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश का कोई भी व्यापारी इस शुल्क को स्वीकार नहीं करेगा।
उन्होंने केंद्र सरकार से प्रस्तावित MDR व्यवस्था पर पुनर्विचार कर इसे वापस लेने की मांग की। इस दौरान प्रमुख रूप से सचिन श्रीवास्तव, रमेश चंद गुप्ता, वीरेंद्र जायसवाल, सचिन जायसवाल, अरविन्द कुमार वैश्य, दिनेश वर्मा, विंध्याचल मद्धेशिया और रमेश जायसवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
पितृदोष और ग्रह बाधा निवारण के लिए जपिए यह मंत्र
नाना पाटेकर के निधन पर राज ठाकरे भावुक, बोले- उनकी कमी हमेशा खलेगी
कलयुग में भी सच साबित हो रहे जानकी माता के श्राप
CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
ISB की सिल्वर जुबली पर बड़ा ऐलान, हर साल 250 छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप


One thought on “UPI पर शुल्क कटौती को लेकर नौतनवां में व्यापारियों ने जताया विरोध”
Comments are closed.