रांची पहुंची भारतीय टीम, नौ अक्टूबर को वेस्टइंडीज से मुकाबला

Ranchi

JSCA स्टेडियम में होगा हाईवोल्टेज मैच

सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियो-हॉटस्टार पर होगा

रंजन कुमार सिंह

Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए भारतीय टीम बुधवार को विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंची। होटल तक पहुंचाने के लिए टीम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। CISF और जिला पुलिस के जवानों ने पूरी टीम को सुरक्षा घेरे में होटल तक पहुंचाया। एयरपोर्ट पर भारतीय टीम की झलक पाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी थी। फोटो में टीम के युवा सितारे तिलक वर्मा सहित अन्य खिलाड़ी लगेज के साथ बाहर निकलते दिखे।

संजू सैमसन ने IPL 2026 में बदली टीम, अब CSK की पीली जर्सी में खेलेंगे | Mint

संजू सैमसन

कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में नई टीम इंडिया

इस T20 सीरीज में BCCI ने कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है। इस बार टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जबकि उपकप्तान तिलक वर्मा हैं। टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव जैसे युवा सितारे शामिल हैं। वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप कर रहे हैं।

श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार  का ठीकरा | shreyas iyer unwanted record as captain his statement after ind  vs eng 2nd t20i

कप्तान श्रेयस अय्यर

नौ अक्टूबर को दूसरा T20 शेड्यूल

 पहला T20 – छह अक्टूबर – लखनऊ
दूसरा T20 – नौ अक्टूबर (शुक्रवार) – JSCA, रांची – शाम सात बजे से
 तीसरा T20 – 11 अक्टूबर – इंदौर
 चौथा T20 – 14 अक्टूबर – हैदराबाद
 पांचवां T20 – 17 अक्टूबर – बेंगलुरु

India's Kuldeep Yadav, and the fallacy of bits-and-pieces allrounders |  Cricinfo

कुलदीप यादव

JSCA में तैयारी पूरी

नौ अक्टूबर के मुकाबले से पहले दोनों टीमें गुरुवार को JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में अभ्यास सत्र करेंगी। पिच क्यूरेटर ने बताया कि रांची की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहने वाली है। JSCA प्रबंधन ने बताया कि मैच को लेकर लाइट, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शकों के लिए पानी की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियो-हॉटस्टार पर होगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज, आज देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले DGP नियुक्ति पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “रांची पहुंची भारतीय टीम, नौ अक्टूबर को वेस्टइंडीज से मुकाबला”

Comments are closed.

Sports

मैरी कॉम के खिलाफ एक्स पति ओन्लर ने दायर किया मानहानि का केस

Mary Kom: ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके पूर्व पति ओन्लर कॉम ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्रवाई शुरू की है। ओन्लर का आरोप है कि मैरी कॉम ने टीवी और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनके बारे में ऐसी बातें कही हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान […]

Spread the love
Read More
Sports

हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, कप्तानी से लिया संन्यास

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लेकर मंगलवार को बड़ा बदलाव सामने आया है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। 37 वर्षीय हरमनप्रीत ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। हालांकि, वह भारतीय टीम के लिए बतौर खिलाड़ी खेलती […]

Spread the love
Read More
Sports

सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव

Sourav Ganguly:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की। टीम ने गांगुली का वीडियो […]

Spread the love
Read More