
New Delhi: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ईदगाह मछली बाजार के पास स्थित एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचावकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं। हादसे में घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।
ये भी पढें
कोच्चि में हुआ EAS सम्मेलन, हिंद-प्रशांत में समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर जोर
ग्राउंड फ्लोर पर थीं दुकानें
जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई इमारत गली के अंदर की ओर स्थित थी और बताया जा रहा है कि इसका निर्माण पिछले साल ही हुआ था। पांच मंजिला इस भवन के ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें थीं, जबकि ऊपर की चार मंजिलों में अलग-अलग परिवार रह रहे थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत में रहने वाले परिवारों के अलावा भवन का मालिक और उसका परिवार भी वहीं रहता था। हादसे के बाद मालिक और उसके परिवार के भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है।
ये भी पढें
दो बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
इमारत गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में मदद की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर मौजूद बचाव दल मलबे के भीतर फंसे अन्य लोगों की तलाश में जुटा है। हादसे के बाद आसपास के इलाके को खाली कराया गया है, ताकि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुट गए।
:max_bytes(150000):strip_icc():focal(999x0:1001x2)/building-collapse-090626-1-c24c56bde6e146afbaea1ea7aec9484f.jpg)
दोपहर में मिली हादसे की सूचना
बताया गया है कि दिल्ली फायर कंट्रोल रूम को बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। कॉल मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
पश्चिम बंगाल का नाम बदलेगा? BJP अध्यक्ष ने बताया ‘पश्चिम बंग’ का प्लान
राहुल के खिलाफ FIR मोदी-शाह की हताशा का प्रमाण: कांग्रेस
मेरठ सांप कांड: पत्नी-प्रेमी दोषी, 16 अक्टूबर को सजा


One thought on “दिल्ली में बड़ा हादसा, सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी”
Comments are closed.