
ChampionsOfCare : देशभर में जरूरतमंद जानवरों की देखभाल और उनके कल्याण के लिए अनंत अंबानी ने ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ पहल शुरू की है। वनतारा की इस मुहिम का उद्देश्य देश में पशु कल्याण के लिए काम कर रहे संगठनों को संसाधन और जरूरी सहयोग उपलब्ध कराना है। इस पहल से अब तक 50 से अधिक पशु कल्याण संगठन जुड़ चुके हैं। चैंपियंस ऑफ केयर’ के जरिए हर साल करीब 20 लाख जानवरों तक मदद पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें इलाज, रेस्क्यू, शेल्टर, भोजन और लंबे समय तक देखभाल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। पहल के दायरे में सड़कों पर रहने वाले कुत्ते-बिल्लियों के साथ-साथ घायल या छोड़े गए जानवरों को भी शामिल किया गया है।
कुत्ते-बिल्लियों से लेकर मवेशियों और घोड़ों तक मदद
इस मुहिम के तहत जरूरतमंद जानवरों की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से सहायता उपलब्ध कराने की योजना है। इसमें सड़क पर रहने वाले कुत्ते और बिल्लियां, घायल या बेसहारा जानवर, मवेशी, गधे और घोड़े भी शामिल होंगे। पशु कल्याण संगठनों को जरूरत के अनुसार एम्बुलेंस, रेस्क्यू उपकरण, चिकित्सा और जांच से जुड़ी मशीनें, शेल्टर की सुविधाएं तथा प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इसका मकसद जमीनी स्तर पर काम कर रहे संगठनों की क्षमता बढ़ाना और ज्यादा से ज्यादा जानवरों तक समय पर मदद पहुंचाना है।
अनंत अंबानी ने बताया मुहिम का उद्देश्य
अनंत अंबानी ने इस पहल को उन लोगों और संगठनों के सहयोग की दिशा में एक कदम बताया, जो सीमित संसाधनों के बावजूद जरूरतमंद जानवरों की देखभाल में जुटे हैं। उन्होंने कहा, “हर दिन बहुत से लोग सीमित साधनों के बावजूद जरूरतमंद जानवरों की देखभाल करते हैं। ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ के जरिए हम उनके साथ खड़े होकर इस काम को और मजबूत करना चाहते हैं। हमारे लिए यही ‘एवरी लाइफ मैटर्स’ का असली अर्थ है।”
50 से ज्यादा संगठन एक साथ आए
‘चैंपियंस ऑफ केयर’ पहल के तहत वनतारा और इससे जुड़े पशु कल्याण संगठनों ने आपसी सहयोग के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किए हैं। इसके जरिए संगठन अपने अनुभव, जानकारी और उपलब्ध संसाधनों को साझा करेंगे। इस सहयोग का उद्देश्य अलग-अलग संगठनों की जरूरतों को समझते हुए उन्हें उपयुक्त सहायता उपलब्ध कराना है। इससे रेस्क्यू, इलाज, शेल्टर और पशुओं की लंबी अवधि की देखभाल जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले संगठनों को अपनी सेवाओं का विस्तार करने में मदद मिल सकती है। ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ के जरिए पशु कल्याण के क्षेत्र में काम कर रहे संगठनों के बीच सहयोग का नेटवर्क मजबूत करने और जरूरतमंद जानवरों तक सहायता पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें

