नाखून काटने का सबसे शुभ दिन, अचानक मिलता है खूब सारा पैसा

New Delhi

New Delhi: अक्सर बड़े-बुजुर्गों को यह कहते हुए सुना होगा कि रात के समय या किसी खास दिन नाखून नहीं काटने चाहिए। बड़े-बुजुर्गों की इस बात के पीछे कई कारण छिपे हुए हैं। इसलिए नाखून काटने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। धर्म और ज्योतिष के अनुसार सूर्यास्त के समय और इसके बाद यानी कि रात में कभी भी नाखून नहीं काटने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और घर में गरीबी आती है। वहीं सप्ताह के सातों दिन में नाखून काटने के भी अलग-अलग असर होते हैं। लिहाजा जान लें कि नाखून काटने के लिए सबसे शुभ दिन कौन-सा है?

नाखून काटने का दिन

सप्ताह के अलग-अलग दिन नाखून काटने का हमारे जीवन पर अलग-अलग असर होता है। यहां तक कि हिंदू धर्म के अलावा इस्लाम में भी नाखून काटने का शुभ दिन और सुन्नत तरीका बताया गया है। आइए जानते हैं किस दिन नाखून काटने पर कैसा असर होता है।

ये भी पढें

परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाना हमारा दायित्वः योगी

सोमवार- सोमवार के दिन नाखून काटना अच्छा होता है। ऐसा करने से तमोगुण से मुक्ति मिलती है। सोमवार का संबंध भगवान शिव, चंद्रमा और मन से जोड़ा गया है।

मंगलवार- आमतौर पर मंगलवार को नाखून काटने की मनाही की जाती है। जबकि मंगलवार को नाखून काटने से कर्ज से राहत मिलती है। वैसे जो लोग हनुमान जी के लिए मंगलवार को व्रत रखते हैं, उन्हें इस दिन नाखून काटने से बचना चाहिए।

बुधवार- नाखून काटने के लिए बुधवार का दिन शुभ होता है। बुधवार को नाखून काटने से धन लाभ होता है। करियर में उन्नति होती है। व्यापार में भी कमाई बढ़ती है।

गुरुवार- गुरुवार के दिन भी कई लोग नाखून काटने से मना करते हैं, जबकि गुरुवार को नाखून काटने सतोगुण बढ़ता है।

शुक्रवार- शुक्रवार का दिन नाखून काटने के लिए सबसे शुभ माना गया है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जीवन में धन-दौलत, समृद्धि, सौंदर्य बढ़ता है. रिश्तेा मजबूत होते हैं।

ये भी पढें

अमेरिकी सेना का कैरिबियन नाव पर हमला, ड्रग तस्कर ढेर

शनिवार- परंपरागत मान्यताओं में शनिवार को नाखून काटने से बचने की सलाह दी जाती है। इसे शनि देव से जोड़कर देखा जाता है और कहा जाता है कि ऐसा करने से परेशानियां या आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसी तरह रविवार को भी नाखून काटना कुछ मान्यताओं में शुभ नहीं माना जाता। हालांकि, इन दावों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

रविवार- रविवार को नाखून काटने से जातक का आत्मविश्वास घटता है, सफलता में बाधा आती है, सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लिहाजा रविवार छुट्टी का दिन है इसलिए नाखून-बाल काटने का काम रविवार को करने की गलती ना करें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सनातन संस्कृति और पूर्वजों के संस्कारों पर योगी का बड़ा संदेश

राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की बड़ी बैठक, लखनऊ पहुंचेंगे बीएल संतोष

फ्लाईदुबई के को-पायलट की थी इजरायल पर हमले की साजिश?

 

 

3 thoughts on “नाखून काटने का सबसे शुभ दिन, अचानक मिलता है खूब सारा पैसा”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider Religion Uttar Pradesh

गढ़मुक्तेश्वर में 40 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, अयोध्या-विंध्याचल में उमड़ी भीड़

New Delhi: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के गंगा और सरयू घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गढ़मुक्तेश्वर से लेकर अयोध्या, दोहरीघाट और मिर्जापुर तक लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। तड़के से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। गढ़मुक्तेश्वर में मंगलवार […]

Read More
New Delhi
homeslider National

कार्तिक पूर्णिमा-देव दीपावली पर मोदी ने दी बधाई

New Delhi: कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर्व को सेवा, परोपकार, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बताते हुए लोगों के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता की कामना की। वहीं, उत्तर […]

Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

मंगलवार को किसी की चमकेगी किस्मत तो किसी को लगेगा झटका

Today’s Horoscope ग्रहों का शुभ संकेत! इन राशियों के खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते मेष : मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन […]

Read More