गढ़मुक्तेश्वर में 40 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, अयोध्या-विंध्याचल में उमड़ी भीड़

New Delhi

New Delhi: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के गंगा और सरयू घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गढ़मुक्तेश्वर से लेकर अयोध्या, दोहरीघाट और मिर्जापुर तक लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। तड़के से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। गढ़मुक्तेश्वर में मंगलवार दोपहर तक 40 लाख से अधिक लोगों के गंगा स्नान करने का अनुमान बताया गया।

गढ़मुक्तेश्वर में 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान

गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के मुख्य पर्व पर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लाखों श्रद्धालु पहुंचे। सोमवार शाम को श्रद्धालुओं ने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए गंगा में दीपदान किया। इसके बाद रात 12 बजे से मुख्य स्नान शुरू हुआ। मंगलवार सुबह होते ही स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। मेले की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दोपहर तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के गंगा में डुबकी लगाने की जानकारी सामने आई। श्रद्धालुओं का मेले में पहुंचना लगातार जारी रहा।

कार्तिक पूर्णिमा पर काशी, अयोध्या समेत कई जिलों में गंगा स्नान, लाखों  भक्तों ने लगाई डुबकी

अयोध्या में सरयू घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में भक्तों ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालु हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। घाटों पर सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी रही।

यूपी:गुरु पूर्णिमा आज, अयोध्या में सरयू स्नान के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़;  कई लाख लोग कर सकते हैं स्नान - Up: Guru Purnima Today, Devotees Throng  Ayodhya For A Dip In

दोहरीघाट में सुबह चार बजे से शुरू हुआ स्नान

मऊ के दोहरीघाट में सरयू नदी के तट पर मंगलवार सुबह चार बजे से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 10 बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र नदी में डुबकी लगा चुके थे। रामघाट समेत आसपास के घाटों पर भारी भीड़ जुटी रही। सरयू माता के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना और  दान-पुण्य किया। कई महिलाओं ने नावों के जरिए नदी की मध्य धारा में पहुंचकर मां सरयू को सेहरा अर्पित किया। इस दौरान गौदान और मुंडन संस्कार भी कराए गए। श्रद्धालुओं ने मुक्तिधाम परिसर स्थित विशाल शिव प्रतिमा, एकादश शिवलिंग और भारत माता मंदिर में दर्शन किए।

मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों भक्त

मिर्जापुर में कार्तिक पूर्णिमा पर मां विंध्यवासिनी के दरबार में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भोर में गंगा स्नान और दान-पुण्य करने के बाद मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए। हाथों में फूल-माला, नारियल और चुनरी लेकर श्रद्धालु कतारों में खड़े रहे और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Vindhyachal:मां विंध्यवासिनी के दरबार में हजारों भक्तों ने टेका मत्था,  जयकारों से गूंजा धाम; देखें- तस्वीरें - Navratri Seventh Day Devotees Crowd  Visited Vindhyachal Temple ...

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, सरसों तेल से दाल तक के दाम आसमान पर

महराजगंज जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

मंगलवार को किसी की चमकेगी किस्मत तो किसी को लगेगा झटका

 

 

 

New Delhi
homeslider National

कार्तिक पूर्णिमा-देव दीपावली पर मोदी ने दी बधाई

New Delhi: कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर्व को सेवा, परोपकार, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बताते हुए लोगों के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता की कामना की। वहीं, उत्तर […]

Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

मंगलवार को किसी की चमकेगी किस्मत तो किसी को लगेगा झटका

Today’s Horoscope ग्रहों का शुभ संकेत! इन राशियों के खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते मेष : मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

महराजगंज जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में सेक्टर एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए […]

Read More