
Lucknow: महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गांधी जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया और खादी उत्पादों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने गांधी आश्रम से भगवा रंग का गमछा खरीदा और उसका भुगतान भी किया। उन्होंने लोगों से खादी उत्पाद खरीदने की अपील की।
बच्चों से की बातचीत, बांटी चॉकलेट
गांधी आश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां काम करने वाले कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मौजूद बच्चों से भी उन्होंने बातचीत की और उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट बांटी। बच्चों ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, पवन सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।
‘समृद्ध गांव ही ग्राम स्वराज की आधारशिला’
गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम स्वराज और ग्रामीण विकास को लेकर भी अपनी सरकार की प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि सरकार गांव को विकास की अंतिम सीढ़ी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की पहली इकाई मानकर काम कर रही है। उनके अनुसार सशक्त पंचायत और समृद्ध गांव ही ग्राम स्वराज की आधारशिला हैं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि 2017 से पहले गांवों में विकास की जगह केवल वादे हुए और ग्रामीणों को आय व जाति प्रमाण पत्र जैसे सामान्य कार्यों के लिए तहसील, थाना और जिला मुख्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने ग्राम पंचायतों को सुविधाओं और सेवाओं से जोड़ने पर काम किया है।
57,600 ग्राम सचिवालयों में डिजिटल सुविधाओं का दावा
सीएम योगी के मुताबिक, पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश के 57,600 ग्राम सचिवालयों के माध्यम से ग्रामीणों को ई-ग्राम स्वराज, डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
ये भी पढें
गांधी जयंती पर कालीचरण PG कॉलेज में कार्यक्रम, वृक्षारोपण और भाषण प्रतियोगिता
उन्होंने कहा कि इससे ग्राम पंचायतों के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ग्राम सचिवालयों के संचालन से प्रत्येक गांव में पांच से सात रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। इसके अलावा प्रदेश की 11,350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं।
‘ग्राम स्वराज राजनीतिक नारा नहीं’
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए ग्राम स्वराज महज राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के सपनों के आत्मनिर्भर गांव का संकल्प है। उन्होंने सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश को ग्राम स्वराज की दिशा में सरकार के दृष्टिकोण के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज की व्यवस्था में परिवारवादी मॉडल के लिए जगह नहीं है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
गांधी जयंती पर कालीचरण PG कॉलेज में कार्यक्रम, वृक्षारोपण और भाषण प्रतियोगिता
1200 मीटर दौड़ में सूरज यादव ने मारी बाजी, शैलेश और राहुल रहे दूसरे-तीसरे स्थान पर
गया पितृपक्ष मेले में बड़ा खुलासा, AI-CCTV से पकड़ा गया मोबाइल चोर गिरोह
‘कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ ने पूरा किया एक साल, होम्बले फिल्म्स ने मनाया जश्न
Asian Games 2026: परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की संख्या 73 पहुंची


One thought on “गांधी जयंती पर CM योगी ने खरीदा भगवा गमछा, बच्चों को बांटी चॉकलेट”
Comments are closed.