
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई की उस फ्लाइट के घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री को फ्लाइट में हुई घटना और उस मुश्किल वक्त के अपने अनुभव के बारे में बताया। पीएम मोदी ने उनकी बहादुरी की सराहना करते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
खून से लथपथ होने के बावजूद नहीं हारी हिम्मत
कैप्टन स्मित मच्छार फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट के पायलट थे, जो दुबई से तेल अवीव जा रही थी। उड़ान के दौरान को-पायलट द्वारा कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश किए जाने के बाद कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच हिंसक झड़प हो गई।
इस दौरान कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने का तरीका खोजा, जिसके बाद आगे बैठे यात्रियों और क्रू सदस्यों ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर पायलट को काबू किया।
ये भी पढें
ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने संभाला विमान
घटना के दौरान फ्लाइट में मौजूद दो ऑफ-ड्यूटी फ्लाईदुबई पायलट भी कॉकपिट में पहुंचे और विमान को संभालने में मदद की। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक डायवर्ट किया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
PM मोदी ने की बहादुरी की तारीफ
घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि कैप्टन स्मित ने अपनी जान की परवाह किए बिना साहस दिखाया और संभावित 9/11 जैसी त्रासदी को टालने में अहम भूमिका निभाई।
कैप्टन स्मित की बहादुरी को देखते हुए गुजरात सरकार ने उन्हें ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ से सम्मानित करने का ऐलान भी किया है। कैप्टन स्मित की कहानी संकट की घड़ी में उनके साहस, सूझबूझ और जिम्मेदारी का उदाहरण बनकर सामने आई है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पाकिस्तानी पायलट के भारत में विमान उड़ाने पर क्या हैं नियम? जानिए पूरी जानकारी
प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी जयकेश त्रिपाठी को नम आंखों से अंतिम विदाई,
नाका हिंडोला: मामूली कहासुनी के बाद नाबालिग बेटे मां को उतारा मौत के घाट
सैरपुर: राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान स्थानों पर लेजाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

