
तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन, ATM कार्ड, लाइसेंस व 9600 रुपए की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर
Lucknow : राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान जगहों पर लेजाकर डरा-धमकाकर मोबाइल फोन व नकदी लूटने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कुमार कोरी की टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान नरहरपुर पुलिया के पास से तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से मोबाइल फोन, ATM कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व 9600 रुपए की नकदी बरामद हुई है।
DCP उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि उत्तरी जोन के अलग-अलग इलाकों में ऑनलाइन आटो बुक कर आटो चालकों को सुनसान जगह पर लेजाकर डरा-धमकाकर उनकी गाढ़ी कमाई लूटने वाले गिरोह के बारे में पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी। इस सूचना पर उनकी गर्दन तक पहुंचने के इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कुमार कोरी के नेतृत्व में एक टीम लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कुछ संदिग्ध लोग क्षेत्र में मंडरा रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और चेकिंग के दौरान तीन लोगों को दबोच लिया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित विश्रामपुर गांव निवासी अंचल सिंह उर्फ मंगल सिंह, भौली बीकेटी निवासी अमित रावत उर्फ डूडू व उपरोक्त निवासी हर्षित रावत उर्फ डूडू बताया। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि इनके द्वारा 27 सितंबर 2026 को बीकेटी क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था, जबकि इसी गिरोह ने पिछले कुछ दिनों के भीतर कई लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
मड़ियांव: संदिग्ध हालात में KGMU कर्मी लापता, अपहरण किए जाने की आंशका
बाढ़ हटते ही सोहगीबरवा में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी
पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई
क्रिकेट में बदले कई बड़े नियम, ओवरथ्रो से रन आउट तक जानें नया नियम
फ्लाईदुबई फ्लाइट हाईजैक की कोशिश, भारतीय पायलट ने बचाई 174 जानें
2017 से पहले माफिया के सामने नाक रगड़ती थी सरकार: CM योगी

