2094 लाभार्थियों को मिला 43 करोड़ का ऋण, योजनाओं से बढ़ेगा रोजगार और कारोबार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: भारतीय स्टेट बैंक ने सितंबर में विभिन्न शासकीय योजनाओं और प्राथमिकता क्षेत्र के तहत जिले के 2,094 लाभार्थियों को 4,307.86 लाख रुपये (करीब 43.08 करोड़) का ऋण स्वीकृत किया। विकास भवन सभागार में वृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए।

योजनावार एग्री गोल्ड लोन में 603 लाभार्थियों को 15.97 करोड़, KCC में 959 को 11.84 करोड़, MSME में 42 को 6.05 करोड़ और एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में चार लाभार्थियों को 70 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।

इसी तरह CM युवा योजना के 46 लाभार्थियों को 1.15 करोड़, शिक्षा ऋण में 13 को 1.05 करोड़, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 24 को 1.09 करोड़ और PM स्वनिधि के 169 लाभार्थियों को 31.69 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ।

ये भी पढें

सितंबर की गिरावट के बाद सोने ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर ₹1.50 लाख के पार भाव

अन्य ऋण योजनाओं के तहत 212 लाभार्थियों को 3.80 करोड़ रुपये दिए गए। CDO महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऋण सुविधा से कृषि, स्वरोजगार, MSME और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बैंक अधिकारियों से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने को कहा।

कार्यक्रम में SBI के क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञान प्रकाश, CM क्रेडिट राजीव कुमार, मुख्य प्रबंधक दिव्या गौड़, मुख्य प्रबंधक AMCC सौरव द्विवेदी समेत बैंक के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। संचालन लीड बैंक मैनेजर भूपेंद्र मिश्र ने किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सितंबर की गिरावट के बाद सोने ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर ₹1.50 लाख के पार भाव

दवा लेते समय कितना पानी जरूरी? एक्सपर्ट ने बताया सही तरीका

मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, आगजनी और हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

फ्लाईदुबई फ्लाइट हाईजैक की कोशिश, भारतीय पायलट ने बचाई 174 जानें

जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, जानिये क्या लगती है पूजन सामग्री

 

 

Spread the love

Health Uttar Pradesh

बाढ़ हटते ही सोहगीबरवा में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी

नाव से गांव में पहुंचे DM SP और विधायक अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: बाढ़ का पानी हटने के साथ ही सोहगीबरवा क्षेत्र में प्रशासन ने संक्रमण और जलजनित बीमारियों से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सिसवा विधायक प्रेम सागर […]

Spread the love
Read More
Jhansi
Uttar Pradesh

झांसी मंडल की वाणिज्यिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि

सितंबर 2026 में कुल आय 199.64 करोड़ रुपये Jhansi: मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार, प्रभावी वाणिज्यिक प्रबंधन, बेहतर टिकट जांच, माल ढुलाई को बढ़ावा देने तथा आय के विभिन्न स्रोतों को सुदृढ़ करने के परिणामस्वरूप […]

Spread the love
Read More
Business

पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई

जियो होम ब्रॉडबैंड में भी पहले स्थान पर, अगस्त 2026 में 5G FWA बेस में जोड़े सर्वाधिक उपभोक्ता Lucknow:  रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में अधिकतम वायरलेस उपभोक्ता जोड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपना नंबर एक स्थान मजबूत किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार अगस्त में जियो 4.52 करोड़ […]

Spread the love
Read More